Jio के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज एकदम फ्री, 28 दिन वैलिडिटी, अनलिमिडेट वॉइस कॉल और हाई स्पीड इंटरनेट भी
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए चुनिंदा रिचार्ज पर एक महीना फ्री का खास ऑफर लेकर आया है।

जियो का धमाकेदार ऑफर चुनिंदा रिचार्ज पर पाएं एक रिचार्ज फ्री

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। कंपनी अपने सलेक्टेड रिचार्ज पर एक महीना फ्री दे रही है। कुछ ऐसा ही ऑफर एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 299 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान पर यह ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी एक रिचार्ज पर एक फ्री दे रही हैं। यह ऑफर ऑल इंडिया यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। यहां हम आपको जियो के इन दोनों प्लान के बेनिफिट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Reliance Jio Rs 299 Plan
Reliance Jio के 299 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही जियो के ग्राहकों को JioTV और JioAICloud सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट भी मिलता है।
Reliance Jio Rs 349 Plan

Reliance Jio के 349 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही कंपनी रोज 100 SMS भी ऑफर करती है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar Mobile वर्जन का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud के 50GB की स्टोरेज भी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान के साथ Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन और JioTv के साथ JioAICloud सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Reliance Jio ऊपर बताए दो रिचार्ज पर गेट वन फ्री ऑफर दे रही है। इन रिचार्ज को MyJio ऐप से किया जा सकता है। इस ऑफर का टेलीकॉम कंपनियों के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर ग्रोथ पर साफ असर देखने को मिलेगा। इसके बावजूद एयरटेल और जियो ने गेट वन फ्री ऑफर का एलान किया है। इसके साथ ही प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और वॉइस का बेनिफिट भी मिलता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।