यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस क्षेत्र में रिलायंस जियो बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क, चीनी कंपनियों को छोड़ा पीछे
रिलायंस जियो दुनिया भर में डाटा खपत के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है। इसने चीनी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। जून तिमाही नेटवर्क पर डाटा खपत 4 ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस जियो आजकल काफी चर्चा में रह रही है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने अपने पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। अब कंपनी ने चीनी कंपनियों को पीछे छोड़कर जियो दुनिया भर में डाटा खपत के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है।
यह पिछले साल के मुकाबले करीब 33 फीसदी का उछाल है। यह भारत में पहली बार है कि किसी टेलीकॉम नेटवर्क पर कस्टमर्स औसतन 1 जीबी डेली से ज्यादा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
रिलायंस जियो के खास प्वॉइट
- रिलायंस जियो नेटवर्क पर डेटा खपत 44 एक्साबाइट (4400 करोड़ जीबी) से अधिक पहुंच गई है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा डेटा खपतकर्ता बनाती है।
- यह पिछले साल के मुकाबले ये डेटा खपत 33% की बढ़ोतरी के साथ सामने आया है।
- जियो 5G नेटवर्क के 13 करोड़ कस्टमर्स डेटा का भारी उपयोग कर रहे हैं, जो चीन को छोड़कर दुनिया में सबसे बड़ी संख्या है।
- जियो ने पिछले साल 4 करोड़ नए कस्टमर्स जोड़े हैं, जिसके साथ कुल कस्टमर्स बेस 49 करोड़ तक पहुंच गया है।
- जियो ने 10 लाख से अधिक घरों और परिसरों को एयरफाइबर से जोड़कर फिक्स्ड वायरलेस में भी अपनी बढ़त मजबूत की है।
- जियो नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग 6% बढ़कर 1.42 ट्रिलियन मिनट तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें - PM मोदी बने एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता, मस्क ने भी दी बधाई
इन कारणों से कंपनी को हुआ फायदा
यह उपलब्धि रिलायंस जियो के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियां वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और नवाचार करने में सक्षम हैं।
- जियो की सफलता भारत में डिजिटल इकोसिस्टम के विकास और देश को डिजिटल अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसमे कई कारकों ने अपना योगदान दिया है।
- जियो ने हमेशा किफायती कीमतों की रणनीति अपनाई है, जिसने इसे भारत में सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम ऑपरेटर्स में से एक बना दिया है।
- जियो ने पूरे भारत में एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है, जिससे कस्टमर्स को विश्वसनीय और सुसंगत कनेक्टिविटी देती है।
- जियो ने भारत में 5G सेवाओं को सबसे पहले लॉन्च किया, जिससे कस्टमर्स को हाई स्पीड और लो लेटेंसी का अनुभव देता है।
- इसके अलावा कंपनी ने JioMart, JioCinema और JioSaavn जैसी कई नई डिजिटल सेवाओं को भी लॉन्च किया है, जिसने कस्टमर्स को एक समृद्ध डिजिटल अनुभव मिला है।
भविष्य के लिए हो रही तैयारी
- जियो 6G तकनीक के विकास में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
- कंपनी ने भारत में डिजिटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों की भी शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें -Amazon Prime Day सेल में वनप्लस के स्मार्टफोन्स पर मिलेगी शानदार छूट, बचत का अच्छा मौका