Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2023 के आखिर तक पूरे भारत में होगा Reliance Jio का 5G नेटवर्क

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 10:03 AM (IST)

    रिलायंस जियो ने बीते मंगलवार को कहा कि वह 2023 के आखिर तक पूरे भारत में 5G सर्विस शुरू कर दी जाएगी। कंपनी की मानें तो यह दुनिया की सबसे तेज रोलआउट होग ...और पढ़ें

    Reliance Jio 5G will be available in whole india by the end of 2023
    Reliance Jio 5G will be available in whole india by the end of 2023

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। 5G के रोलआउट साथ ही जियो ने अपने 5G सर्विस को रोलआउट करना शुरू कर दिया था। फिलहाल पूरे भारत में लगभग 277 शहरों में जियो के 5G सर्विस शुरू कर दी गई है। हाल ही में Reliance Jio Infocomm ने मंगलवार को अपनी बात पर जोर देते हुए दोहराया कि वह 2023 के अंत तक पूरे भारत में हाई-स्पीड 5G टेलीकॉम सेवाओं पहुंचा देगा।

    रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि हम विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अन्य शहरों, कस्बों और तालुकाओं में महीने दर महीने Jio 5G को बढ़ाने के घोषित लक्ष्य को हासिल करने की राह पर हैं और दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील को कवर करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

    दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट

    इसके साथ ही आकाश अंबानी ने यह भी कहा कि यह दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट होगा। 28 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) और डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) द्वारा समन्वित बजट के बाद के एक वेबिनार में रिलायंस जियो के अध्यक्ष ने इन बातों को दोहराया।

    भारत में 5G सर्विस

    1 अक्टूबर, 2022 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारतीय मोबाइल कांग्रेस इवेंट में भारत में 5G सेवाओं का औपचारिक रूप से शुरू किया गया। इसके साथ ही Airtel और jio जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी थी।

    खबरें और भी

    5G नेटवर्क रोलआउट

    इंवेट के दौरान आकाश अंबानी ने कहा कि आधे साल से भी कम समय में इंडस्ट्री ने खुद को फिर से तैयार किया है और तेजी से देश के कोने-कोने में 5G को ला रहा है। Jio दुनिया के सबसे बड़े स्टैंड अलोन नेटवर्क आर्किटेक्चर के साथ देश में 5G नेटवर्क रोलआउट का नेतृत्व कर रहा है जो ट्रू 5G तकनीक की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशिष्ट रूप से कस्टमाइड है। बता दें कि 3G और 4G की तुलना में, 5G में बहुत लो-लेटेसी है, जो विभिन्न क्षेत्रों में यूजर के अनुभव को बढ़ाएगी।