Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reliance AGM 2023: Jio Smart Homes Services से Jio Bharat फोन तक, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए ये बड़े एलान

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 03:36 PM (IST)

    भारत की जानी मानी टेक कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी सालाना बैठक Reliance AGM 2023 में कई बड़े खुलासे किए। इसमें कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने बताया कि ...और पढ़ें

    Reliance AGM 2023: Jio Smart Homes Services से Jio Bharat फोन तक, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए ये बड़े ऐलान
    Reliance AGM 2023: Jio Smart Homes Services से Jio Bharat फोन तक, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए ये बड़े ऐलान

    HighLights

    1. आज रिलायंस ने अपने सलाना बैठक एजीएम 2023 का आयोजन किया है।
    2. इसकी प्रमुख घोषणाओं में Jio True5G से लेकर Jio स्मार्ट होम सर्विसेज सभी शामिल हैं।
    3. रिलायंस जियो की योजना है कि वह 20 करोड़ से अधिक घरों को जियो एयरफाइबर नेटवर्क से जोड़गी।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 46वीं वार्षिक आम बैठक में कुछ प्रमुख तकनीकी घोषणाएं हुईं। RIL के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कंपनी को 'न्यू रिलायंस' कहा, जो विशिष्ट क्षमताओं वाली नए युग की तकनीकी संचालित कंपनी होगी।

    रिलायंस एजीएम 2023 में, प्रमुख घोषणाएं Jio True5G से लेकर Jio स्मार्ट होम सर्विसेज तक सभी शामिल हुए है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    जियो स्मार्ट होम सर्विसेज (Jio Smart Home Services)

    • कंपनी के अनुसार Jio स्मार्ट होम सर्विसेज हमारे घरों के अनुभव और मैनेजमेंट को फिर से परिभाषित करेगी। ये प्रौद्योगिकी मजबूत और व्यापक होम ब्रॉडबैंड सेवाओं पर आधारित है।
    • रिलायंस जियो की योजना है कि वह 20 करोड़ से अधिक घरों को जियो एयरफाइबर नेटवर्क से जोड़गी।
    • कंपनी ने दावा किया कि जियो फाइबर और जियो एयरफाइबर के जरिए रिलायंस जियो की कायापलट दुनिया में सबसे तेज है।

    जियो भारत (Jio Bharat )

    • अपने ‘2जी मुक्त भारत’ दृष्टिकोण के मार्ग पर चलते हुए, रिलायंस ने जियो भारत फोन की घोषणा की है जो डिजिटल समावेशन की फिर से कल्पना करता है।
    • Jio भारत  4G सक्षम फोन है, जिसमें JioCinema, JioSavan और JioTV की मदद से स्ट्रीमिंग कंटेंट तक एक्सेस है।
    • कंपनी ने कहा कि जियो भारत यूपीआई पेमेंट को भी सपोर्ट करता है।
    • जियो भारत फोन के प्लान कम से कम 123 रुपये प्रति माह के हैं, जिसमें मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग और 14 जीबी डेटा मिलता है।