Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung ने भी डेवलप किया 5x Zoom वाला कैमरा, Galaxy Note 10 में हो सकता है इस्तेमाल

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 22 May 2019 02:06 PM (IST)

    Samsung इस साल लॉन्च होने वाले Galaxy Note 10 में 5x ऑप्टिकल जूम वाला कैमरा इस्तेमाल करने वाली है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक जानकार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इन दिनों स्मार्टफोन्स की कैमरा क्वालिटी किसी DSLR को भी मात दे सकती है। 5x ऑप्टिकल जूम वाले कैमरे की बात करें तो सबसे पहले स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने इस तरह का कैमरा बनाया था। इस साल चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने Reno स्मार्टफोन को 10x ऑप्टिकल जूम वाले कैमरे के साथ लॉन्च किया है। Oppo Reno को 28 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इस रेस में दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung भी कूद चुकी है। ऐसा माना जा रहा था कि Samsung इस साल लॉन्च होने वाले Galaxy Note 10 में 5x ऑप्टिकल जूम वाला कैमरा इस्तेमाल करने वाली है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

    Nokia 4.2 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। Samsung Galaxy A सीरीज के इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A50 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    स्मार्टफोन के दिनों-दिन बेहतर हो रहे कैमरे की बात करें तो कुछ साल पहले ही लाइव बोकेह मोड (जिसे हम प्रोट्रेट मोड भी कहते हैं) को इंट्रोड्यूस किया गया। इस साल आने वाले कई फ्लैगशिप डिवाइस जैसे की OnePlus 7 Pro, Honor 20 Pro में बेहतर ऑप्टिकल जूम वाले कैमरे देख सकते हैं। तमाम ऑरिजिनल इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चर्रस अपने स्मार्टफोन के कैमरे को और ज्यादा बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द ही आपको Samsung के अलावा Apple के डिवाइस में भी 5x ऑप्टिकल जूम वाले कैमरे देखने को मिल सकते हैं।

    हाल ही में जो जानकारी सामने आई है इसके मुताबिक, Samsung का 5x ऑप्टिकल जूम वाला कैमरा 5mm पतला होगा जिसकी वजह से आने वाले समय में इस कैमरे के साथ लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में बहुत ही फ्लैट रियर पैनल देखने को मिल सकता है। अब ऐसे में सवाल यह पैदा होता है कि Samsung के किस फ्लैगशिप डिवाइस को इस कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। Galaxy Note 10 को इस साल अगस्त या सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में इस स्मार्टफोन में 5x ऑप्टिकल जूम वाले कैमरे का इस्तेमाल करने की उम्मीद थोड़ी कम है।

     
    हाल ही में बेहतर कैमरा क्वालिटी के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 7 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    Samsung ने इस साल Galaxy A सीरीज को इंट्रोड्यूस किया है जिसके कैमरे के साथ कंपनी एक्सपेरिमेंट कर रही है। हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A80 इसका एक बड़ा उदाहरण है। Samsung Galaxy A80 में एक अलग किस्म का फ्लिप कैमरा दिया गया है जिसका इस्तेमाल रियर कैमरे के साथ ही सेल्फी के लिए भी किया जा सकता है। इस सप्ताह लॉन्च हुए Asus Zenfone 6 को भी फ्लिप कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है।

    खबरें और भी

    Samsung ने हाल ही में 64 मेगापिक्सल वाले ISOCELL Bright GW1 सेंसर की घोषणा की है जिसे Galaxy Note 10 में इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। अगर, इसमें 5x ऑप्टिकल जूम वाला कैमरा नहीं इस्तेमाल किया जाएगा तो इसमें Samsung Galaxy S10 वाले सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही S-Pen का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।