Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy A04s V/S Galaxy A03 Core: सैमसंग के नए और पुराने फोन में क्या है अलग, जानिये सभी फीचर्स एक साथ

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 06:57 PM (IST)

    Samsung Galaxy A04s VS Galaxy A03 Core में क्या है अंतर जानिये दोनों फोन के सभी फीचर्स और कीमत एक साथ. और खुद फैसला करिये कि कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ह ...और पढ़ें

    Galaxy A04s, Galaxy A03 Core Photo - Samsung India
    Galaxy A04s, Galaxy A03 Core Photo - Samsung India

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने पिछले दिनों अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04s लांच किया था। यह कंपनी की A सीरीज का एक कम कीमत वाला स्मार्टफोन है। इस सीरीज में कम कीमत में Samsung Galaxy A03 Core नाम से एक और स्मार्टफोन भी आता है। अब कंपनी के नए Samsung Galaxy A04s और पुराने Galaxy A03 Core में क्या क्या फीचर्स मिलते हैं। और दोनों फोन में क्या अंतर है वो हम आपको बताने जा रहे हैं।

    Samsung Galaxy A04s के फीचर्स

    • प्रोसेसर- इस फोन में Exynos 850 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा मिलता है।
    • डिस्प्ले - इस फोन में 6.5-इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में 90 HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है।
    • कैमरा- सैमसंग ने इस फोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 2 MP का मैक्रो और 2 MP का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    • रैम और मेमोरी- इस फोन में 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
    • ओएस- यह फोन Android 12 आधारित One UI Core 4।1 पर काम करता है।
    • बैटरी - गैलेक्सी A04s में 5000 mAh की बैटरी मिलती है, इसके लिए फोन में 15 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
    • रंग- यह फोन ब्लैक, कॉपर और ग्रीन कलर में आता है।

    Samsung Galaxy A04s की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है।

    Samsung Galaxy A03 Core के फीचर्स

    • प्रोसेसर- इस फोन में Unisoc प्रोसेसर सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
    • डिस्प्ले- इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की स्क्रीन से HD+ डिस्प्ले मिलता है।
    • कैमरा- इस फोन में 8 MP का सिंगल बैक कैमरा मिलता है। वहीँ फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    खबरें और भी

    • रैम और मेमोरी- इस फोन में 2 GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
    • ओएस- यह फोन Android Go एडिशन पर काम करता है।
    • बैटरी - कंपनी ने इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई है।
    • रंग- यह फोन ब्लू, ब्लैक, Onyx,मिंट और ब्रोंज़ कलर में आता है।

    Samsung Galaxy A03 Core की कीमत 7,499 रुपये है।  

    यह भी पढ़ें- Moto G62 V/s Moto G72: मोटोरोला के इन दोनों फोन में क्या है अंतर जानिए सभी फीचर्स एक साथ