विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung का नया किफायती फोन लॉन्च: 6000 mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर जैसे फीचर्स

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:08 PM (IST)

सैमसंग ने अपना नया किफायती फोन Galaxy A08 लॉन्च किया है, जिसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा है। ...और पढ़ें

Samsung का नया किफायती फोन लॉन्च: 6000 mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर जैसे फीचर्स

Samsung का नया किफायती फोन लॉन्च: 6000 mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर जैसे फीचर्स  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपनी A सीरीज का नया किफायती फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Samsung Galaxy A08 के नाम से पेश किया है। नया डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07 के सक्सेसर है। कंपनी ने डिवाइस में बड़ी डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 6000mAh की बैटरी और लंबे टाइम तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Samsung Galaxy A08 की कीमत

कीमत की बात करें तो सैमसंग के इस नए फोन की कीमत 10,699 यूक्रेनी रिव्निया यानी लगभग 23,000 रुपये है जिसमें 4GB + 128GB वैरिएंट मिलता है। डिवाइस को Navy Blue, Silver और Green कलर में पेश किया गया है। फोन की सेल यूक्रेन में शुरू हो गई है। इसके अलावा डिवाइस Serbia और South Africa जैसे देशों में Samsung वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। ऐसे में आने वाले हफ्तों में इसके अन्य मार्केट में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A08 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A08 में 6.7 इंच की HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले है। फोन का रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले के ऊपर U-शेप नॉच में 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G99 6nm प्रोसेसर है। डिवाइस में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है।

Samsung Galaxy A08 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। डिवाइस में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा है।

बड़ी बैटरी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट

डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने बॉक्स में चार्जर नहीं दिया है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Redmi के 9,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर