6,000 mAh बैटरी वाला Samsung का नया फोन लॉन्च, 6.7 इंच की डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
सैमसंग ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 18,499 रुपये है। इसमें 6,000mAh ...और पढ़ें
-1793158364376_m.webp)
6,000 mAh बैटरी वाला Samsung का नया फोन लॉन्च, 6.7 इंच की डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने इंडियन मार्केट में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy A08 के नाम से पेश किया है। कंपनी का ये फोन डेली यूज, वीडियो देखने, इंटरनेट ब्राउजिंग और नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा ऑप्शन लग रहा है। डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है।
इस फोन में 50MP का रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर और लंबे टाइम तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...
Samsung Galaxy A08 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A08 की कीमत सिर्फ 18,499 रुपये है जिसमें आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। ये स्मार्टफोन डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। फोन को आप सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर, ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर, कंपनी की वेबसाइट Samsung.com और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।
कंपनी फोन को आसान EMI ऑप्शन पर खरीदने का मौका भी दे रही है जहां चुनिंदा बैंक कार्ड पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिल रही है। जबकि कुछ नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के जरिए तो 9 महीने तक की EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A08 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस नए डिवाइस में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले मिल रही है। फोन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 है। डिवाइस की मोटाई 8mm और वजन 197 ग्राम है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसे धूल और पानी के छींटों से सेफ्टी मिलती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Helio G99+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में RAM Plus फीचर भी है, जो जरूरत पड़ने पर इंटरनल स्टोरेज के एक हिस्से का यूज वर्चुअल रैम के तौर पर कर सकता है।
Samsung Galaxy A08 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी है।
साथ ही इस फोन में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक ये बैटरी पिछले मॉडल Galaxy A06 की तुलना में लगभग 22% ज्यादा वीडियो प्लेबैक टाइम ऑफर करेगी। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में Samsung Knox भी है। फोन में Circle to Search, Quick Share और Modes and Routines जैसे फीचर्स भी हैं।
