Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy A14 के लुक पर हार बैठेंगे दिल, कितने अलग हैं इस 5जी स्मार्टफोन के फीचर्स

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 07:00 PM (GMT+05:30)

    सैमसंग अपने हर ग्राहक का ख्याल रखते हुए स्मार्टफोन पेश करता है। यूथ के लिए शानदार रंगों में कंपनी Samsung Galaxy A14 स्मार्टफोन पेश करती है। यह एक 5जी ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy A14 5G a perfect mid budget 5g smartphone, Pic courtesy- Samsung
    Samsung Galaxy A14 5G a perfect mid budget 5g smartphone, Pic courtesy- Samsung

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग के स्मार्टफोन को ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कंपनी भी अपने हर ग्राहक का खास ख्याल रखते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल पेश करती है। अगर आप कंपनी के लेटेस्ट प्रीमियम फ्लैगशिप S12 स्मार्टफोन को कम बजट के चक्कर में नहीं ले पा रहे हैं तो आपके लिए सैमसंग के पास कुछ खास मौजूद है।

    आप galaxy a14 5g के लुक पर ही अपना दिल हार बैठेंगे। जी हां, कंपनी एक पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन पेश करती है। आइए Galaxy A14 5G की खासियत पर एक नजर डालते हैंः

    Samsung galaxy a14 का रंगारंग अंदाज

    सबसे पहले स्मार्टफोन के लुक की ही बात कर लेते हैं। सैमसंग का ये मॉडल Dark Red, Light Green and Black में खरीद सकते हैं। कंपनी ने फोन को स्लीक डिजाइन दिया है। इस स्मार्टफोन को मिड बजट में प्रीमियम फील देने के लिए पेश किया गया है। इसके अलावा यूजर को स्मार्टफोन में 6.6 इंच का बड़ा फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। Samsung galaxy a14 को Samsung Exynos 1330 सुपर फास्ट प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

    हाई- क्वालिटी शॉट्स के लिए परफेक्ट है Samsung galaxy a14

    सैमसंग का ये मॉडल यूथ यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल लेंस रियर कैमरा सेटअप है। यानी कंपनी का galaxy a14 फोन हाई क्वालिटी शॉट्स के लिए परफेक्ट मॉडल है।

    सारा दिन चलेगी फोन की बैटरी

    स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो Samsung galaxy A14 में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसका मलतब है कि स्मार्टफोन यूजर फोन का लंबा इस्तेमाल कर सकता है। फोन की बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

    खबरें और भी

    कंपनी का galaxy a14 एक मिड बजट फोन है। इसके 4जीबी+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसी तरह 6जीबी+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 17,499 रुपये रखी गई है।

    ये भी पढ़ेंः Chrome Browser में जुड़ेगा Google का Bard, यूजर्स ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

    पलक झपकते ही कर सकेंगे विदेशों में पेमेंट, PhonePe यूजर्स को मिल रहा ये बड़ा फायदा