Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,199 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 06:30 PM (IST)

    अमेजन पर Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन पर शानदार डील मिल रही है। यह 5G फोन अपनी लॉन्च कीमत ₹33,999 से घटकर अब केवल ₹19,699 में उपलब्ध है, बैंक ऑफर् ...और पढ़ें

    Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,199 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी

    Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,199 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी


    HighLights

    1. Samsung Galaxy A35 5G पर 42% तक की छूट।

    2. अमेजन पर ₹18,199 में उपलब्ध, बैंक ऑफर्स के साथ।

    3. 50MP OIS कैमरा, 5000mAh बैटरी और IP67 रेटिंग।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी नया 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं? तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर सैमसंग के मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A35 5G पर सबसे तगड़ी डील मिल रही है। ये खास ऑफर डिवाइस के Awesome Navy कलर वाले 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है। इस डिवाइस की कीमत में फ्लैट 42% तक की बड़ी कटौती की गई है। अगर आप भी ये फोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील को अच्छे से जान लें...

    Samsung Galaxy A35 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    सैमसंग के इस 5G फोन की लॉन्च कीमत 33,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल इसे आप अमेजन से सिर्फ 19,699 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंक ऑफर्स के बाद तो फोन की कीमत और घटकर सिर्फ 18,199 रुपये रह जाती है।

    Kotak Bank Credit Card और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के EMI ऑप्शन पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है जबकि BOBCARD पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, यानी इस बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत सिर्फ 18,199 रुपये रह जाती है।

    इतना ही नहीं फोन पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है, जिसकी शुरुआती किस्त करीब 513 रुपये से शुरू होती है। इन ऑफर्स को मिलाकर यह डील मिड-रेंज सेगमेंट में काफी आकर्षक बन जाती है। जबकि एक्सचेंज ऑफर के साथ तो 18,700 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

    खबरें और भी

    Samsung Galaxy A35 5G की खूबियां

    Samsung ने इस फोन को 2024 में लॉन्च किया था। यह डिवाइस डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों मामलों में काफी अच्छा है। डिवाइस में 6.6-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, मजबूत ग्लास-बैक डिजाइन और Exynos 1380 प्रोसेसर मिल रहा है।

    इसके अलावा डिवाइस में 5,000mAh बैटरी, 8GB RAM, IP67 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस और 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं। इसका मतलब है कि लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और प्रीमियम डिजाइन के चलते ये फोन अपनी कीमत के हिसाब से काफी बेहतर ऑप्शन में से एक बन जाता है।

    यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट, चेक करें डील