Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    256 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ जल्द मार्केट में एंट्री लेगा Samsung का ये स्मार्टफोन, यहां जानें सारी जरूरी डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 05:32 PM (IST)

    सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए आए दिन नए डिवाइस लॉन्च करता रहता है ताकि उन्हें बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकें। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने एक मॉडल ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy A55 5G जल्द होगा लॉन्च, यहां जाने डिटेल
    Samsung Galaxy A55 5G जल्द होगा लॉन्च, यहां जाने डिटेल

    HighLights

    1. सैमसंग भारत में टॉप स्मार्टफोन निर्माताओं में गिना जाता है।
    2. Samsung Galaxy A55 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
    3. इस फोन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क , नई दिल्ली। सैमसंग भारत में टॉप स्मार्टफोन निर्माताओं में गिना जाता है, जो अपने कस्टमर्स के लिए नए स्मार्टफोन लाता रहता है। इसमें बजट, मिड रेंज और प्रीमियम फोन शामिल हो सकते हैं। फिलहाल कंपनी एक नए फोन पर काम कर रही है।

    Samsung Galaxy A55 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। इस फोन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। गैलेक्सी A55 सैमसंग के गैलेक्सी A54 5G का सक्सेसर है, जिसे मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था।

    इसमें आपको 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.4-इंच फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी की सुविधा मिलती है। रिपोर्ट की माने तो नया डिवाइस A54 5G के अपग्रटेड फीचर्स के साथ आ सकता है।

    यह भी पढ़ें- 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S24 Ultra, भारत में जल्द हो रही एंट्री

    रिपोर्ट में मिली जानकारी

    • सा कहा जाता है कि यह सैमसंग गैलेक्सी A55 को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे ये साबित होता है कि इस डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
    • बता दें कि Samsung Galaxy A55 5G को मॉडल नंबर SM-A5560 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट हो सकता है।

    मिलेंगे कुछ खास फीचर्स

    • कई रिपोर्ट में गैलेक्सी A55 के फीचर्स की भी जानकारी मिली है। इस डिवाइस में इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर होने की बात कही जा रही है। इसमें Xclipse 530 GPU हो सकता है।
    • कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा।
    • इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- OnePlus 12 में मिलेगा Sony का ये खास कैमरा, जल्द मार्केट में लेगा एंट्री, यहां पढ़ें सारी डिटेल्स

    खबरें और भी