Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy F फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Tue, 12 Feb 2019 04:49 PM (IST)

    Samsung Galaxy की नई सीरीज के तहत फोल्डेबल फोन को Galaxy Unpacked इवेंट 20 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy F फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
    Samsung Galaxy F फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही Galaxy S10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के तहत फोल्डेबल फोन को Galaxy Unpacked इवेंट 20 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी कंपनी ने एक टीजर के जरिए अपने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर दी है। पिछले नवंबर में कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन की एक झलक सैमसंग डेवलपर कॉन्फ्रेंस में दी थी। इसके अलावा कंपनी ने पिछले महीने पेरिस में भी इस फोन का टीजर दिया गया था।

    कंपनी द्वारा पोस्ट किए गए लेटेस्ट टीजर के मुताबिक, कोरियन भाषा में The future unfolds लिखा हुआ है जो फोल्ड हो जाता है। यह टेक्सट जो लिखा हुई है वो 10 नंबर को फॉलो कर रहा है। यह Galaxy S10 रेंज की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें The future of mobile will unfold on February 20, 2019. कहा गया है।

    पिछले नवंबर में कंपनी ने सैमसंग डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस फोन की झलक दिखाई थी, लेकिन कंपनी ने इसकी हार्डवेयर डिटेल्स की कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, कंपनी ने फोल्डेबल फोन क नाम नहीं लिया था। इसके अलावा एक नया One UI इंटरफेस भी दिया जाएगा जो फोल्डेबल फोन को सपोर्ट करेगा।

    Samsung Galaxy F के संभावित फीचर्स:

    इमसें दो स्क्रीन दी जा सकती है। एक इनर स्क्रीन और एक आउटर स्क्रीन। इसका कवर डिस्प्ले 4.58 इंच का दिया जा सकता है जिसका आसपेक्ट रेश्यो 21:9 और रिजोल्यूशन 840X1960 दिया जा सकता है। इसके प्राइमरी या मेन डिस्प्ले की बात करें तो यह 7.3 इंच का दिया जा सकता है। जिसका रिजोल्यूशन 1536X2152 दिया जा सकता है। फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा। इसकी मेमोरी को एक्सटर्नल माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1024GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके प्रोसेसर और कैमरा के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Samsung Galaxy M20 और M10 की तीसरी फ्लैश सेल, मिलेगा 3000 रु से ज्यादा का बेनिफिट

    Redmi Note 7, Note 7 Pro और Redmi Go भारत में होंगे लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक पढ़ें

    Realme C1 (2019) की तीसरी फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart होगी शुरू, जानें लॉन्च