Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    50MP कैमरा और कई खास फीचर्स वाले Samsung के इस फोन की कीमत आई सामने, यहां जानें जरूरी डिटेल

    Updated: Sat, 25 May 2024 04:30 PM (IST)

    सैमसंग जल्द ही अपने कस्टमर्स के लिए गैलेक्सी F55 को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस फोन की कीमतों को लेकर कुछ जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। आपको बता दें कि कं ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy F55 जल्द होगा भारत में लॉन्च
    Samsung Galaxy F55 जल्द होगा भारत में लॉन्च

    HighLights

    1. सैमसंग गैलेक्सी F55 को 27 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाना है।
    2. इस फोन को तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा रहा है।
    3. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिलेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैगसंग स्मार्टफोन मार्केट में नए डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे सैमसंग गैलेक्सी F55 के बारे में बता रहे हैं। आपको बता दें कि सैमसंग को 16 मई को भारत में गैलेक्सी F55 5G स्मार्टफोन लॉन्च करना था, मगर अज्ञात कारणों से ब्रांड ने इसे 27 मई तक के लिए टाल दिया।

    अब लॉन्च से पहले डिवाइस की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। यहां हम इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

    कितनी है गैलेक्सी F55 5G की कीमत?

    • इस फोन को तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा रहा है। इसके 8GB+128GB के वेरिएंट की कीमत 26,999 हो सकती है।
    • वहीं इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की 32,999 में हो सकती है।
    • इसके अलावा सभी तीन मॉडलों पर बैंक कार्ड छूट मिलेगी, जिससे उनकी कीमतें 2,000 रुपये तक कम हो जाएंगी।

    यह भी पढ़ें - गर्मियों में जल्दी क्यों खत्म हो जाती है स्मार्टफोन की बैटरी, इन टिप्स को फॉलो किया तो मिलेगा अच्छा बैकअप

    सैमसंग गैलेक्सी F55 5G स्पेसिफिकेशंस

    डिस्प्ले- सैमसंग गैलेक्सी F55 5G में 6.7-इंच सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रेजोल्यूशन और 1,000nits की अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है।

    प्रोसेसर- इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिलेगा, जिसे 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है।

    कैमरा- इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होने की उम्मीद है।


    बैटरी- गैलेक्सी F55 5G में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह संभवतः एंड्रॉइड 14 पर आधारित वन यूआई 6.0 पर चलेगा।

    यह भी पढ़ें - लॉन्च से पहले सामने आए Honor के इस खास फोन के स्पेसिफिकेशन, मिलते हैं कई खास फीचर्स