Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy M30 को भारत में 15000 रु की शुरुआती कीमत में किया जा सकता है लॉन्च

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Sat, 16 Feb 2019 11:10 AM (IST)

    Galaxy M सीरीज के तीसरे फोन Samsung Galaxy M30 के लॉन्च की खबरें सामने आ रही हैं ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy M30 को भारत में 15000 रु की शुरुआती कीमत में किया जा सकता है लॉन्च
    Samsung Galaxy M30 को भारत में 15000 रु की शुरुआती कीमत में किया जा सकता है लॉन्च

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने जनवरी में अपनी Galaxy M सीरीज भारत में लॉन्च की थी। इसके तहत M10 और M20 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स को अभी तक फ्लैश सेल के तहत ही उपलब्ध कराया जा रहा है। यूजर्स इन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। इन दोनों फोन्स को लॉन्च हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और अब इस सीरीज के तीसरे फोन Samsung Galaxy M30 के लॉन्च की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, फोन को फरवरी यानी इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की शुरुआती कीमत 15,000 रुपये हो सकती है।

    जानें Samsung Galaxy M30 में क्या हो सकता है खास:

    यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, फोन की बिक्री मार्च के पहले हफ्ते में शुरू की जाएगी। इसके अलावा फोन में सुपर एमोलेड इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया होगा। वहीं, एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर भी दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। यही नहीं, कहा जा रहा है कि इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकेगा।

    इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Galaxy M30 स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही ग्रेडिएंट फिनिश के साथ फोन को उतारा जाएगा। इसे ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

    जैसा की हमने आपको बताया कि इस फोन को 15,000 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में इस फोन की टक्कर Nokia 5.1 Plus के हाल ही में लॉन्च हुए 4 और 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ हो सकती है।

    खबरें और भी

    Nokia 5.1 Plus की कीमत:

    इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। इस फोन के साथ एयरटेल यूजर्स को 1800 रुपये तक का कैशबैक और 240 जीबी डाटा दिया जाएगा। यह ऑफर तब वैध होगा जब यूजर्स 199 रुपये, 249 रुपये और 448 रुपये से रिचार्ज करेंगे। यह ऑफर केवल एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए ही वैध है। इसे दो कलर ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू में खरीदा जा सकेगा।

    यहां क्लिक कर जानें Nokia 5.1 Plus के फीचर्स

    यह भी पढ़ें:

    Amazon पर चल रही Honor Days सेल: Honor Play से 8C तक फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका

    अनचाहे WhatsApp ग्रुप्स से हैं परेशान, अब किसी को भी एड करने के लिए लेनी होगी परमीशन

    Flipkart TV Days सेल: टेलिविजन सेगमेंट पर मिल रहा 10000 रु तक का डिस्काउंट