Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy M30 भारत में 27 फरवरी को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 18 Feb 2019 03:33 PM (IST)

    Galaxy M30 की लॉन्च तारीख को कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी पोस्ट किया गया है ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy M30 भारत में 27 फरवरी को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च
    Samsung Galaxy M30 भारत में 27 फरवरी को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung 27 फरवरी को भारतीय मार्केट में Galaxy M सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन Galaxy M30 लॉन्च करोगा। इससे पहले इस सीरीज के तहत Galaxy M10 और Galaxy M20 को पेश किया गया था। Galaxy M30 की लॉन्च तारीख को कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी पोस्ट किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस डिवाइस को केवल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

    Samsung ने किया ट्वीट:

    कंपनी ने ट्वीट में बताया कि Galaxy M30 को 27 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यहां फोन की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन खबरों के मुताबिक, इसे मार्च में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के ट्वीट के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

    जानें Samsung Galaxy M30 में क्या हो सकता है खास:

    फोन में 6.38 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-वी फुल एचडी प्स डिस्प्ले दिया गया होगा। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2220 x 1080 होगा। इसमें वी शेप्ड नॉच दी गई होगी। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर भी दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। यही नहीं, कहा जा रहा है कि इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकेगा।

    कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के बाकी के दो सेंसर मौजूद होंगे। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमर भी मौजूद होगा। यह कैमरा फेस अनलॉकिंग को भी सपोर्ट करेगा।

    खबरें और भी

    इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Galaxy M30 स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही ग्रेडिएंट फिनिश के साथ फोन को उतारा जाएगा। इसे ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    Jio डाटा बूस्टर रिचार्ज पैक्स 11 रुपये से शुरू, खत्म होगी दैनिक डाटा की टेंशन

    Paytm और Google Pay के जरिए आप इस तरह कर पाएंगे शहीदों के परिवार की मदद

    पुलवामा अटैक के बाद WhatApp ग्रुप्स पर शेयर की जा रहीं फेक न्यूज समेत कई अन्य मैसेजेज