Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy M55 और Galaxy M15 जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 6000 mAh की मिलेगी बैटरी

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 07:45 PM (IST)

    Galaxy M55 और Galaxy M15 को भारत में 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही फोन बजट सेगमेंट में पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी एम55 को Light Gr ...और पढ़ें

    Galaxy M55 और Galaxy M15 8 अप्रैल को लॉन्च होंगे।
    Galaxy M55 और Galaxy M15 8 अप्रैल को लॉन्च होंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung अपनी एम सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। जो कि Galaxy M55 और Galaxy M15 होंगे। इनकी लॉन्च डेट सैमसंग ने कन्फर्म कर दी है। ये स्मार्टफोन पहले से ही ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए मौजूद हैं। इनमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए जाते हैं। ये कब लॉन्च होंगे। इसी के बारे में यहां बताने वाले हैं।

    कब होंगे लॉन्च?

    Galaxy M55 और Galaxy M15 को भारत में 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही फोन बजट सेगमेंट में पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी एम55 को Light Green और Denim Black कलर में पेश किया जाएगा। जबकि गैलेक्सी एम 15 में Celestine Blue, Stone Grey और Blue Topaz जैसे कलर वेरिएंट देखने को मिलेंगे।

    Samsung Galaxy M55 5G के स्पेसिफिकेशन

    • इस फोन में 6.7 इंच की FHD+ सुपर AMOLED Plus डिस्प्ले दी जाती है। जो 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
    • हुड के तहत फोन में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 1 (4nm) प्रोसेसर दिया जाएगा। इसे Adreno GPU के साथ जोड़ा गया है।
    • फोन सैमसंग के One UI 3.1 के साथ एंड्रॉइड 11 पर चलता है। इसमें 45w चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।
    • फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP (OIS)+8MP+2MP सेटअप मिलता है।

    Galaxy M15 स्पेसिफिकेशन

    • इसमें 6.5 इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले 90hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 700 5G प्रोसेसर मिलता है।
    • 25वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है।
    • इस फोन को ग्लोबली Celestine Blue, Stone Grey और Blue Topaz में पेश किया जाता है।

    ये भी पढ़ें- Online शॉपिंग में भी मदद करता है AI चैटबॉट, आप हुक्म तो कीजिए; कपड़ों से लेकर जूतों तक पूरी लिस्ट हो जाएगी तैयार