विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung के इस डिवाइस पर खर्च कर दी मोटी रकम तो पड़ जाएंगे लेने के देने! खराब होते ही बन जाएगा कबाड़ा

Published: Sat, 24 Aug 2024 01:52 PM (IST)

गैलेक्सी रिंग टाइटैनियम गोल्ड ब्लैक और सिल्वर ऑप्शन में लाई गई है। कंपनी की ओर से यह पहला वियरेबल डिवाइस ...और पढ़ें

एक बार खराब हुआ कबाड़ बन जाएगा सैमसंग का महंगा डिवाइस
एक बार खराब हुआ कबाड़ बन जाएगा सैमसंग का महंगा डिवाइस

HighLights

  1. रिंग टाइटैनियम गोल्ड, ब्लैक और सिल्वर ऑप्शन में आती है।
  2. सैमसंग की गैलेक्सी रिंग कम वजन के साथ आती है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने यूजर्स के लिए वियरेबल लाइनअप में हाल ही में गैलेक्सी रिंग पेश की है। गैलेक्सी रिंग टाइटैनियम गोल्ड, ब्लैक और सिल्वर ऑप्शन में लाई गई है। कंपनी की ओर से यह पहला वियरेबल डिवाइस अपनी खूबियों से यूजर्स को आकर्षित तो कर रहा है लेकिन एक बार इस डिवाइस को खरीदा जाता है और यह खराब होती है तो किसी कबाड़ से कम नहीं होगी। जी हां, iFixit की एक टीम ने गैलेक्सी रिंग को लेकर कंफर्म किया है कि अगर यह डिवाइस एक बार डैमेज हो जात है तो इसे रिपेयर नहीं करवाया जा सकेगा।

बेकार हो जाएगी महंगी गैलेक्सी रिंग

कंपनी ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग को ड्यूरेबल बनाने के लिए तमाम कोशिशें की हैं। कंपनी ने इस रिंग को पानी और धूल-मिट्टी से बचाव के लिए IP68 वॉटर एंड डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ पेश किया है। रिंग गहरे पानी के दबाव को झेल सकती है और इसमें खरोंच से सुरक्षा के लिए ग्रेड 5 टाइटेनियम फ्रेम है।

बैटरी बदलने के लिए तोड़नी होगी रिंग

गैलेक्सी रिंग का एक जरूरी फैक्टर जो बैटरी है को लेकर सबसे बड़ी परेशानी आती है। गैलेक्सी रिंग की बैटरी को बदला नहीं जा सकता है। रिंग की बैटरी डिवाइस के अंदर सील है, जिसका मतलब हुआ कि इस बैटरी के खराब होने पर इसे बदलने के लिए डिवाइस को ही तोड़ने की जरूरत होगी।

iFixit ने रिंग का कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CT) स्कैन शेयर किया है। इसमें पता चलता है कि रिंग के इंटरनल पार्ट्स कसकर पैक किए गए हैं। जिससे साफ हुआ है कि एक बार खराब होने पर सैमसंग की यह रिंग ई-कचरा भर रह जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Ring Launch: सैमसंग ने लॉन्च की टाइटेनियम से बनी स्मार्ट रिंग, कीमत और फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।