Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy S10 को पेज Flipkart पर हुआ Live, 6 मार्च को हो सकता है लॉन्च

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 11 Feb 2019 01:05 PM (IST)

    फ्लिपकार्ट पर Samsung कंपनी के Galaxy S10 स्मार्टफोन का नोटिफाई पेज लाइव कर दिया गया है ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy S10 को पेज Flipkart पर हुआ Live, 6 मार्च को हो सकता है लॉन्च
    Samsung Galaxy S10 को पेज Flipkart पर हुआ Live, 6 मार्च को हो सकता है लॉन्च

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung 20 फरवरी को अपनी Galaxy S10 सीरीज सैन फ्रांसिसको में लॉन्च करेगी। भारतीय समयानुसार इसे रात 12:30 बजे यानी 21 फरवरी को पेश किया जाएगा। इस सीरीज के लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy S10 स्मार्टफोन का नोटिफाई पेज लाइव कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, भारत में इस सीरीज को फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन रिटेल स्टोर समेत कुछ ऑफलाइन चैनल्स से खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy S10 भारत लॉन्च: तारीख और कीमत

    फ्लिपकार्ट पर Galaxy S10 का पेज लाइव किया गया है। यहां बताया जा रहा है कि इस फोन को 6 मार्च को 50,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि Galaxy S10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे जिसमें Galaxy S10e, Galaxy S10 और Galaxy S10+ शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर फोन की कीमत में करीब 4,000 रुपये का अंतर होगा।

    Galaxy S10 सीरीज की इमेजेज हुई लीक:

    SaudiAndroid नाम के एक ट्विटर अकाउंट से Galaxy S10 सीरीज की कुछ इमेजेज लीक हुई थीं। इसमें 4 इमेज दी गई थीं। इसमें फोन के बैक और फ्रंट पैनल को दिखाया गया है। दोनों ही फोन्स बड़ी कर्व्ड स्क्रीन्स के साथ आएंगी। साथ ही Galaxy S10 में सिंगल सेल्फी कैमरा पंच होल के तहत दिया जाएगा। वहीं, S10+ में पिल-शेप्ड होल में ड्यूल सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। दोनों ही फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इन दोनों फोन्स के रियर पैनल को ग्लास से बनाया गया है। साथ ही एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद होगा।

    तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

    Samsung Galaxy S10 और सैमसंग Galaxy S10+ की डिटेल्स हुई लीक:

    Samsung Galaxy S10 और सैमसंग Galaxy S10+ प्रेस रेंडर्स के मुताबिक, ये फोन्स, ब्लैक, ग्रीन और पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में आएंगे। इनका टेक्चर ग्रेडिएंट होगा, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इनका ब्लू कलर वेरिएंट भी पेश कर सकता है। इन रेंडर लीक्स के मुताबिक, फोन को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। इससे ज्यादा इन फोन्स के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। डिजाइन की बात करें तो दोनों ही फोन्स एक जैसे ही लगते हैं। Galaxy S10 के टॉप राइट कॉर्नर पर एक सर्कूलर होल दिया गया है। इसे इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले कह जाता है जिसमें सिंहल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा Galaxy S10+ में ड्यूल फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।

    खबरें और भी

    इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए यहा क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें:

    RBI के इस कदम से Paytm, Mobikwik जैसे मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल होगा और भी सुरक्षित

    इस वर्ष Jio GigaFiber पूरी तरह से होगा रोलआउट, जानें सर्विस की हर छोटी डिटेल

    आप भी करते हैं मल्टीपल टीवी कनेक्शन्स इस्तेमाल, TRAI ने स्पेशल पैक जारी करने का दिया आदेश