Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Galaxy S24 series लॉन्च से पहले सस्ती हुई Samsung की ये सीरीज, इतना घट गया इन पॉपुलर फोन का दाम

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 12:30 PM (IST)

    सैमसंग की Galaxy S24 series इन दिनों काफी चर्चा में है। यह सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च की जा रही है। Galaxy S24 series को कंपनी 17 जनवरी को लॉन्च करने जा र ...और पढ़ें

    Samsung की ये सीरीज हो गई है सस्ती
    Samsung की ये सीरीज हो गई है सस्ती

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग की Galaxy S24 series इन दिनों काफी चर्चा में है। यह सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च की जा रही है। Galaxy S24 series को कंपनी 17 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है।

    Galaxy S23 Series हो गई सस्ती

    हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही भारतीय यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा फैसला ले लिया गया है। Galaxy S24 series से पहले Galaxy S23 और Galaxy S23+ को कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। Galaxy S23 और Galaxy S23+ की कीमत कम हो गई है।

    कितना कम हुआ Galaxy S23 Series का दाम

    सैमसंग ने Galaxy S23 और Galaxy S23+ की कीमत 10 हजार रुपये कम कर दी है। जी हां, भारतीय ग्राहकों को ये फोन अब कम दाम पर बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा, बैंक डिस्काउंट के साथ फोन की कीमत और कम की जा सकती है।

    ये भी पढ़ेंः Motorola का पॉपुलर फोल्डेबल फोन सस्ते में खरीदने का मौका, नए कलर वेरिएंट की इस दिन होगी पहली सेल

    Samsung Galaxy S23 8GB रैम + 128GB स्टोरेज

    लॉन्च कीमत: 74,999 रुपये

    नई कीमत : 64,999रुपये

    बैंक डिस्काउंट: 5,000 रुपये

    फाइनल कीमत: 59,999 रुपये

    Samsung Galaxy S23 8GB रैम + 256GB स्टोरेज

    लॉन्च कीमत: 79,999 रुपये

    नई कीमत : 69,999रुपये

    बैंक डिस्काउंट: 5,000 रुपये

    फाइनल कीमत: 64,999 रुपये

    Samsung Galaxy S23+ 8GB रैम + 256GB स्टोरेज

    लॉन्च कीमत: 94,999 रुपये

    नई कीमत : 84,999रुपये

    बैंक डिस्काउंट: 5,000 रुपये

    फाइनल कीमत: 79,999 रुपये

    Samsung Galaxy S23+ 8GB रैम + 512GB स्टोरेज

    लॉन्च कीमत: 1,04,999 रुपये

    नई कीमत : 94,999 रुपये

    बैंक डिस्काउंट: 5000 रुपये

    फाइनल कीमत: 89,999 रुपये

    ये भी पढ़ेंः Microsoft का ये ऐप हमेशा के लिए होने जा रहा बंद, 25 सालों से कर रहे हैं पीसी यूजर इस्तेमाल