Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung के इस प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को मिल रहा है अपडेट, आखिर क्यों है यूजर्स के लिए खास

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 09:17 AM (IST)

    Samsung ने अपने सलाना इवेंट में अपनी प्रीमियम फोन सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज को फिलहाल सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है। गैलेक्सी S23 सीरीज फोन के लि ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ and Galaxy S23 Ultra getting new security update
    Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ and Galaxy S23 Ultra getting new security update

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। जब बात अपने गैलेक्सी उपकरणों में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और सुरक्षा अपडेट देने की आती है तो सैमसंग कभी पीछे नहीं रहता है। खबर आ रही है कि कंपनी ने अपने यूजर्स को गैलेक्सी S23 के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट देना शुरू कर दिया है।

    बताया जा रहा है कि कंपनी ने हाल ही में दुनिया के चुनिंदा हिस्सों - यूरोप और अमेरिका में गैलेक्सी S23 सीरीज फोन के लिए जुलाई 2023 का अपडेट जारी करना शुरू किया है। अब, सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपडेट का विस्तार भारत में भी कर दिया है।

    Galaxy S23 सीरीज को भारत में मिलेगा अपडेट

    रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन को जुलाई 2023 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इन फोनों के लिए जो लेटेस्ट अपडेट जारी किया गया है, उसका फर्मवेयर संस्करण S91xBXXS3AWF9 है। और, इसका डाउनलोड साइज लगभग 431MB है।

    एंड्रॉइड सुरक्षा पैच और बग फिक्स

    गैलेक्सी S23 सीरीज के लिए जुलाई 2023 अपडेट में कोई नई सुविधाएं या परिवर्तन शामिल नहीं हैं। अपडेट केवल लेटेस्ट एंड्रॉइड सुरक्षा पैच और बग फिक्स लाता है जो पिछले वर्जन में लिस्टेड थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ यूजर्स ने कहा है कि अपडेट के बाद एनिमेशन पहले से ज्यादा स्मूथ हो गए हैं।

    खबरें और भी

    सैमसंग ने नहीं दी जानकारी

    अपडेट भारतीय यूजर्स तक पहुंच गया है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अपडेट का विस्तार और अधिक क्षेत्रों में हो सकता है। हालांकि, सैमसंग द्वारा इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

    कैसे इंस्टॉल करें जुलाई 2023 अपडेट

    एक बार जब अपडेट आपके डिवाइस के लिए उपलब्ध हो जाएगा, तो आपको एक सूचना मिलेगी। सबसे पहले सॉफ़्टवेयर अपडेट पेज खोलने के लिए नोटिफिकेशन पर टैप करना होगा। अगर अपडेट उपलब्ध है तो इसकी जांच की जाएगी। यदि ऐसा है, तो डाउनलोड बटन पर टैप करें और इसके पूरी तरह से डाउनलोड होने तक प्रतीक्षा करें। एक बार हो जाने पर, अपडेट प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फोन को रिस्टार्ट करें। अगर आपको नोटिफिकेशन नहीं मिली है, तो सेटिंग्स → सॉफ्टवेयर अपडेट → मैन्युअली चैक अपडेट पर जाएं।