Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    200 MP कैमरे वाला Samsung का तगड़ा 5G Smartphone मिल रहा सस्ता, 45 हजार तक के बंपर डिस्काउंट का ऐसे लें फायदा

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 12:33 PM (IST)

    Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Price Online Shopping Website Discount Deal Exchange Offer एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Price Online Shopping Website Discount Deal Exchange Offer
    Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Price Online Shopping Website Discount Deal Exchange Offer

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। बढ़िया कैमरा क्वालिटी और एडवांस फीचर वाले किसी बढ़िया 5G स्मार्टफोन को खरीदारी के लिए खोज रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बनाने वाली है। सैमसंग के पॉपुलर 5G स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो कम कीमत में फोन को अपना बना सकते हैं।

    सैमसंग के किस 5G स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर डील

    दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर सस्ती डील ऑफर की जा रही है। Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है, हालांकि, प्लेटफॉर्म से खरीदारी करते हैं तो फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की खरीदारी Samsung Axis bank Credit Card से करते हैं तो फोन पर 10 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिलता है। वहीं Flipkart Axis Bank Card से फोन की खरीदारी करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा ले सकते हैं।

    ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर में कितना सस्ता मिलेगा स्मार्टफोन

    Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के 12GB+256GB वेरिएंट को आप नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट से इस फोन की खरीदारी 13,889 की मंथली नो कॉस्ट ईएमआई के साथ कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    अगर आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी हालत में है और आप इसे इस्तेमाल कर बोर हो गए हैं तो आप इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं। पुराना फोन देकर नए स्मार्टफोन की खरीदारी करते हैं तो सैमसंग के इस डिवाइस पर अच्छी बचत कर सकते हैं।

    फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस के लिए एक्सचेंज ऑफर में अधिकतम 45,600 रुपये की छूट दी जा रही है। यानी आप डिवाइस तो अधिकतम छूट का फायदा उठा कर मात्र 79399 रुपये में घर ले जा सकते हैं।

    Disclaimer: Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर बताया गया ऑफर खबर लिखे जाने के दौरान देखा गया है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट में ऑफर्स की कीमत बदलती रहती है, ऐसे में आप अपनी जिम्मेदारी और समझ पर ही खरीदारी करें।