Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung के 200MP कैमरा वाले अल्ट्रा 5G फोन पर डिस्काउंट, हो गया 37 हजार रुपये सस्ता

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 08:48 AM (IST)

    सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 5G फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। 1,34,999 रुपये का यह प्रीमियम फोन अब बिना किसी बैंक ऑफर के 97,990 रुपये में मि ...और पढ़ें

    Samsung के 200MP कैमरा वाले अल्ट्रा 5G पर डिस्काउंट, हो गया 37 हजार रुपये सस्ता

    Samsung के 200MP कैमरा वाले अल्ट्रा 5G पर डिस्काउंट, हो गया 37 हजार रुपये सस्ता


    HighLights

    1. सैमसंग S24 अल्ट्रा 5G पर 37,000 रुपये की भारी छूट।

    2. फ्लिपकार्ट पर 97,990 रुपये में उपलब्ध, टाइटेनियम ग्रे वेरिएंट।

    3. 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ शानदार फीचर्स।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 1 लाख रुपये के बजट में कोई प्रीमियम 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? जिसमें न सिर्फ शानदार कैमरा हो बल्कि दमदार परफॉर्मेंस और कलरफुल डिस्प्ले भी मिले, तो Samsung Galaxy S24 Ultra आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये फोन इस वक्त फ्लिपकार्ट पर सबसे कम कीमत पर मिल रहा है।

    वैसे तो इस डिवाइस की कीमत 1,34,999 रुपये है लेकिन अभी आप इस फोन को बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ 98 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं, जिससे यह ऑनलाइन मिलने वाली सबसे अच्छी डील्स में से एक बन जाता है। चलिए इस जबरदस्त डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    सैमसंग के इस Galaxy S24 Ultra 5G की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर बिना किसी ऑफर के सिर्फ 97,990 रुपये है, जो इसकी रेगुलर कीमत ,34,999 रुपये से काफी कम है। यानी देखा जाए तो फोन अभी 37 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। ध्यान दें कि यह डील सिर्फ टाइटेनियम ग्रे वेरिएंट पर देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं फोन पर SBI या Axis Flipkart बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 5% तक का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल रहा है।

    इतना ही नहीं ग्राहक 3,463 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाली EMI ऑप्शन पर भी इस फोन को खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपना पुराना डिवाइस भी एक्सचेंज कर सकते हैं और उसकी वर्किंग कंडीशन, वेरिएंट के बेस पर 59,550 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू भी ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में 6.8-इंच का डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला आर्मर प्रोटेक्शन मिल रहा है। फोन में पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर भी मिल रहा है और ये 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज में आता है।

    फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो 5x ऑप्टिकल जूम, OIS सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन में 10MP टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Samsung के 1.65 लाख वाले फोल्ड फोन पर 55 हजार का डिस्काउंट, 7.6-इंच स्क्रीन के साथ स्नैपड्रैगन चिपसेट भी