Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2023 में आ रहे हैं Samsung के ये शानदार स्मार्टफोन, पहले से होंगे कितने अलग

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 09:30 AM (IST)

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung 2023 में अपने कई स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी Samsung Galaxy galaxy S23 Samsung Gal ...और पढ़ें

    Samsung galaxy smartphone to launch in 2023, know the details
    Samsung galaxy smartphone to launch in 2023, know the details

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। कुछ दिनों में हम 2023 में आ जाएंगे, नए साल के शुरूआत के साथ ही कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने के लिए तैयार है । इसी सिलसिले को ध्यान में रखते हुए सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। आइये जानते हैं कि 2023 में Samsung के कौन से स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि 2023 में कौन- कौन से स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं।

    Samsung Galaxy S23 Series

    सैमसंग दुनियाभर के टॉप ब्रांड्स में आता है। हर साल की तरह कंपनी अपनी S सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आने वाले साल में लॉन्च करने जा रहा है। जी हां हम Samsung Galaxy S23 स्मार्टफोन सीरीज की बात कर रहे हैं। इस सीरीज में Samsung Galaxy S23 और Samsung Galaxy S23 Plus स्मार्टफोन आ सकते हैं। बता दें कि कंपनी इन फोन्स को बड़े डिजाइन अपडेट मिल सकत है। यूजर्स को S22 को अल्ट्रा-एस्क्यू कैमरा स्टाइल के साथ आने की बात कही जा रही है। इन मॉडलों में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मिलेगा, और गैलेक्सी S23 में 3700mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।

    Samsung Galaxy Z Flip 5

    Z Fold सीरीज सैमसंग के टॉप मॉडल मे आते हैं, इसलिए कंपनी Galaxy Z Flip 5 को आने वाले साल में लॉन्च कर सकता है। इसकी नई लीक से पता चला है कि इस फोन में बड़ा कवर डिस्प्ले होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सैमसंग इसे फोन को 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले दे सकता है। इसके अलावा यूजर्स को फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप और एडवांस कैमरा सेंसर भी मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Maxima ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, 2000 रुपये से कम कीमत में मिलेंगे ब्लूटूथ कॉलिंग, SO2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स

    Samsung Galaxy A54

    Samsung जो अगला फोन आने वाले साल में गैलेक्सी A54 को भी लॉन्च कर सकता है। हाल ही में आए स्मार्टफोन की लीक में पता चला है कि यह एक बड़े डिजाइन अपडेट के साथ आ सकता है, जो गैलेक्सी S23 डिजाइन से काफी मेल खाएगा। इसके अलावा इस फोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी और 50MP मुख्य कैमरा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    Samsung Galaxy Z Fold 5

    Galaxy Z Fold 5 के भी 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन में भी आपको एक नया स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप और बेहतर कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले क्रीज को कम करने के लिए सैमसंग रिफाइंड हिंज सिस्टम का भी इस्तेमाल कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- फ्री में खेलना चाहते हैं Netflix के गेम, तो यहां जानें तरीका, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड