Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy Watch 4 और Watch 5 में आई ये बड़ी परेशानी, यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, आखिर क्या है पूरा मामला

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 02:58 PM (IST)

    सैमसंग के कुछ यूजर्स ने गैलेक्सी वॉच4 और वॉच 5 को लेकर शिकायतें की हैं। उन्होंने बताया कि वॉच के raise to wake फीचर के साथ उन्हें कुछ समस्याओं का सामन ...और पढ़ें

    These galaxy watch users are facing some issues with new wearOS update
    These galaxy watch users are facing some issues with new wearOS update

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। सैमसंग भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ब्रांड्स में से एक है। यहां इसके हजारों कंस्टमर्स है, जो सैमसंग के अलग अलग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। आज हम बात कर रहे हैं , इसके स्मार्टवॉच की। हाल ही में कुछ ने अपनी स्मार्टवॉच में हो रही समस्याओं की जानकारी दी है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    हो रही है समस्या

    सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी वॉच 4 सीरीज को 2021 में लॉन्च किया, जबकि इसकी लेटेस्ट वॉच 5 लाइनअप 2022 में सामने आई थी। बता दें कि दोनों स्मार्टवॉच भारत में उपलब्ध है। लेकिन हमारी समस्या इन दोनों वॉच में आ रही परेशानियों से जुड़ी है। इन दोनों ही स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 5 में कुछ समस्या का सामना कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें - Twitter बिजनेस अकाउंट के लिए बुरी खबर! अब देने पड़ सकते हैं हजारों रुपये, यहां जानें क्या है कारण

    रिपोर्ट में मिली जानकारी

    9to5Google की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 5 यूजर्स ने बताया कि उन्हें ‘raise to wake’ फीचर के साथ समस्याएं हो रही हैं। इतना ही नहीं इन स्मार्टवॉच पर यह सुविधा ठीक से काम नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि इस समस्या का मुख्य कारण लेटेस्ट वेयरओएस बग है, जो गैलेक्सी वॉच यूजर्स को प्रभावित कर रहा है। आइये जानते हैं कि यह बग गैलेक्सी वॉच को कैसे प्रभावित कर रहा है।

    क्या है raise to wake फीचर?

    raise to wake एक सामान्य फीचर है जो ज्यादातर स्मार्टवॉच में उपलब्ध होता है। यह सुविधा यूजर्स को डिस्प्ले पर समय, सूचनाएं या अन्य जानकारी देखने की अनुमति देती है। इस सुविधा के सक्षम होने से यूजर्स के बस अपनी कलाई उठाने पर स्क्रीन डाटा दिखाने के लिए स्क्रीन ऑन हो जाएगी। बता दें कि स्मार्टवॉच पर यह सुविधा सेंसर द्वारा संचालित होती है जो स्मार्टवॉच में शामिल होती है।

    खबरें और भी

    गैलेक्सी वॉच यूजर्स को कैसे प्रभावित कर रहा है फीचर?

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 5 यूजर्स ने शिकायत की है कि राइज टू वेक' फीचर सक्षम होने के बावजूद उनके डिवाइस खुद को तुरंत लॉक कर रहे हैं और स्लीप मोड में चले जा रहे हैं। कई गैलेक्सी वॉच 5 और वॉच 4 के मालिकों ने रेडिट पर इस समस्या को साझा किया है। बता दें कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बग के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। इसके अलावा इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि वे इसे ठीक करने की योजना बना रहे हैं या नहीं।

    यह भी पढ़ें -डिजिटल अर्थव्यवस्था की चुनौतियों के निपटारे के लिए सरकार ने उठाया नया कदम, कानून के लिए नए पैनल का हुआ गठन