Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy Z Flip 4 V/s Galaxy Z Flip 3: Samsung Galaxy Z Flip 4 में क्या नया है Galaxy Z Flip 3 के मुकाबले, जानिए दोनों फोन के फीचर्स

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 03:28 PM (GMT+05:30)

    Samsung Galaxy Z Flip 4 V/s Galaxy Z Flip 3 सैमसंग ने नए Galaxy Z Flip 4 को पुराने Galaxy Z Flip 3 से कितना अलग बनाया है जानिए दोनों फोन के फीचर्स और ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy Z Flip 4 photo credit - Samsung India
    Samsung Galaxy Z Flip 4 photo credit - Samsung India

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Z Flip 4 V/s Galaxy Z Flip 3: सैमसंग ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 4 और Samsung Galaxy Z Fold 4 को लांच किया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सैमसंग के नए Galaxy Z Flip 4 और पुराने Galaxy Z Flip 4 के बीच अंतर। ताकि आप ये जान सकें कि नया Galaxy Z Flip 4 अपने पिछले फोन से कितना अलग है।

    Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Flip 3 में अंतर

    • प्रोसेसर- कंपनी ने Galaxy Z Flip 4 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है। पिछले Galaxy Z Flip 3 में Qualcomm Snapdragon 888 5G ओक्टा कोर प्रोसेसर था।

    • डिस्प्ले- कंपनी ने Galaxy Z Flip 4 के डिस्प्ले में कोई परिवर्तन नहीं किया है। इसलिए Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Flip 4 के सभी डिस्प्ले फीचर्स एक समान है। फोन की मेन स्क्रीन 6.7 इंच है, जिससे Full HD AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं इस फोन की दूसरी स्क्रीन 1.9 इंच की है जिससे Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

    • रैम और मेमोरी – Flip 4 और Flip 3 दोनों ही फोन में 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

    • कैमरा- सैमसंग ने Flip 4 और Flip 3 दोनों फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन में 12 MP के 2 बैक कैमरे दिये गए हैं। फ्रंट कैमरे की बाते करें तो वो भी दोनों ही फोन में 10 MP का लगा हुआ मिलता है।

    खबरें और भी

    • बैटरी- नए फ्लिप 4 में 3700 mAh की बैटरी लगी हुई है। बल्कि पुराने फ्लिप 3 में 3300 mah की बैटरी मिलती है।

    • ओएस- गैलेक्सी फ्लिप 4 Android 12 के साथ लांच हुआ है। जबकि गैलेक्सी फ्लिप 3 Android 11 के साथ लांच हुआ था।

    वजन- Flip 4 का वजन 187 ग्राम है तो Flip 3 का वजन 183 ग्राम था।

    • अन्य फीचर्स- Flip 4 और Flip 3 दोनों ही 5G नेटवर्क पर चलने वाले फोन है। इसके साथ ही ब्लूटूथ, वाई फ़ाई, डुअल सिम जैसे सभी फीचर्स भी इन दोनों फोन में मौजूद हैं।