यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samsung Galaxy A34 को मिलना शुरू हुआ Android 14 अपडेट, मिले ये खास फीचर
Samsung Galaxy A34 Android 14 Update नई रिपोर्ट की माने तो Samsung Galaxy A34 के लिए वन यूआई 6-आधारित एंड्रॉइड 14 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। अपड ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है और गैलेक्सी ए34 इस लिस्ट में शामिल होने वाला नया नाम है। नई रिपोर्ट की माने तो Samsung Galaxy A34 के लिए वन यूआई 6-आधारित एंड्रॉइड 14 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।
अपडेट को पूरे यूरोप में जारी किया गया है। कंपनी ने अभी तक अपडेट के भारत रोल आउट के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया है। आइए डिटेल से जानते हैं नए अपडेट में कौन-कौन से फीचर्स जोड़े गए हैं।
.jpg)
ONEUI 6.0 अपडेट हुआ जारी
अपडेट A346BXXU4BWK2 लेबल वाले बिल्ड नंबर के साथ आता है और यह नवंबर महीने के लिए सिक्योरिटी पैच भी लाता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी अपडेट जारी कर सकता है। एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड वन यूआई 6, फोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए नए एआई फीचर लाता है।
ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले Redmi K70 Pro के फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कीमत और खूबीयां
नए अपडेट में डिजाइन किया गया क्विक पैनल और ऐप इंटरफेस, वन यूआई सैन्स टाइपफेस की शुरूआत और गैलरी ऐप में फोटो रीमास्टर और ऑब्जेक्ट इरेजर जैसी एआई फीचर को जोड़ा गया है। सैमसंग स्टूडियो मल्टी-लेयर वीडियो एडिटर अब वीडियो टाइमलाइन में टेक्स्ट, स्टिकर और म्यूजिक को जोड़ा जा सकता है।
खबरें और भी
ONEUI 6.0 अपडेट में हुए कई बड़े बदलाव
वन यूआई 6 के साथ, यूजर पॉप-अप विंडो के माध्यम से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। वेदर ऐप एक नए विजेट और इंटरैक्टिव मैप इमेज को सपोर्ट करता है। कैलेंडर, रिमाइंडर और सैमसंग इंटरनेट ऐप्स में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, और माई फाइल्स ऐप अब अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आता है। वन यूआई 6 ऑटो ब्लॉकर, बिक्सबी टेक्स्ट कॉल ग्रीटिंग्स फीचर पेश करता है।