Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सैमसंग ला रहा है भारत में अपनी नयी Samsung Wallet सर्विस, जानिए क्या है ये

    By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 04:42 PM (IST)

    Samsung भारत में अपनी नयी Samsung Wallet सेवा को जल्द शूरु करने जा रहा है। अब क्या है ये सेवा और कैसे काम करती है इस सबको जानिए इस खबर के जरिये विस्ता ...और पढ़ें

    Samsung photo credit - Sasmung & Jagran file photo
    Samsung photo credit - Sasmung & Jagran file photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने के साथ ही कुछ सेवाएँ भी देती है। कंपनी Samsung Pay के नाम से पहले ही अपनी एक सर्विस भारत में देती है। लेकिन अब कंपनी ने घोषणा की है कि वो अपनी एक और सर्विस Samsung Wallet को भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग और ताइवान समेत आठ देशों में शुरू करने जा रही है। सैमसंग इस महीने के अंत तक Samsung Wallet सेवा को पेश कर देगा।

    Samsung Wallet सेवा क्या है

    कंपनी ने Samsung Wallet सेवा को 2022 में अपना वॉलेट प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया था। यूजर्स सैमसंग वॉलेट सेवा के जरिये अपने महत्वपूर्ण डोक्यूमेंट्स को सुरक्षित रूप से व्यवस्थित कर आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में यूजर्स अपने आईडी कार्ड के साथ अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे बैंक कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और स्टूडेंट आईडी की डिजिटल की (key) को भी स्टोर कर अपलोड कर सकते हैं। सैमसंग वॉलेट में यूजर्स अपने इन सभी दस्तावेज़ों को केवल एक स्वाइप से एक्सेस कर सकता है।

    Samsung Wallet सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी ने अपनी एक और सेवा Samsung Knox का सहारा लिया है। इसके सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें फिंगरप्रिंट और एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं जिससे यूजर्स का महत्वपूर्ण डेटा सुरक्षित रहता है।

    कंपनी का दावा है कि सैमसंग वॉलेट यूजर्स का संवेदनशील डेटा को इस प्रकार स्टोर करता है जिससे उनके डेटा को एक अतिरिक्त परत मिलती है। इससे यूजर्स को हैकर्स से भी सुरक्षा मिलती है।

    Samsung Wallet कहाँ कहाँ उपलब्ध है

    सैमसंग ने आरंभ में इस सेवा को फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, यूके और यूएस जैसे 6 देशों में ही शुरू किया था। लेकिन बाद में कंपनी ने इसे बहरीन, चीन, डेनमार्क, फिनलैंड, कजाकिस्तान, कोरिया, कुवैत, नॉर्वे, ओमान, कतर, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात जैसे और देशों में भी पेश किया। जिनके बाद सैमसंग अपनी इस सेवा को भारत समेत और कई देशों में पेश करने जा रहा है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Nokia ने लॉन्च किया कम कीमत में अपना नया स्मार्टफोन, जानिए इस फोन और इसके सभी फीचर्स के बारे में