Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Unpacked 2024: सैमसंग के इवेंट में लॉन्च होंगे कई नए डिवाइस, Galaxy Z Fold 6 की भी हो रही एंट्री

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 06:30 PM (IST)

    Samsung अनपैक्ड इवेंट में कई नए डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट को 10 जुलाई को पेरिस में आयोजित कर रही है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की ऑफ ...और पढ़ें

    Samsung इस इवेंट को 10 जुलाई को पेरिस में आयोजित कर रहा है।
    Samsung इस इवेंट को 10 जुलाई को पेरिस में आयोजित कर रहा है।

    HighLights

    1. सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कई नए डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे।
    2. यह इवेंट कंपनी की साइट, सैमसंग न्यूजरूम और यूट्यूब पर स्ट्रीम होगा।
    3. अनपैक्ड इवेंट में फोल्ड और फ्लिप फोन भी लॉन्च किए जाएंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग अगले हफ्ते पेरिस में अपना सालाना अनपैक्ड 2024 इवेंट (Samsung Unpacked 2024) आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट साउथ कोरियन कंपनी कई नए डिवाइस लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है। जिसमें फोल्डेबल फोन, वियरेबल, ऑडियो प्रोडक्ट और स्मार्ट रिंग शामिल हैं।

    इस इवेंट को लेकर लंबे समय से अपडेट आ रहे हैं। यहां बताने वाले हैं कि इस इवेंट क्या-क्या लॉन्च किया जा सकता है।

    अनपैक्ड 2024 इवेंट 10 जुलाई को

    Samsung इस इवेंट को 10 जुलाई को पेरिस में आयोजित कर रहा है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और यूटयूब पर होगी। इसके अलावा इसे सैमसंग न्यूजरूम पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इसे भारतीय समयानुसार यूजर्स शाम 6:30 बजे से देख पाएंगे।

    प्री-रिजर्वेशन डिटेल

    सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड (Samsung Galaxy Unpacked) के लिए प्री-रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कंपनी की साइट पर जाकर सैमसंग के डिवाइस प्री बुक किए जा सकते हैं। किसी भी डिवाइस को सिर्फ 1,999 रुपये में बुक किया जा सकता है, यह अमाउंट रिफंडेबल है। प्री-बुकिंग कराने वालों को भारत में लॉन्च होने पर गैलेक्सी डिवाइस सबसे पहले खरीदने का मौका मिलेगा।

    क्या-क्या हो सकता है लॉन्च?

    Galaxy Z Fold 6: अब तक आई रिपोर्ट्स बताती हैं कि इवेंट के दौरान Galaxy Z Fold 6 को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 7.6 इंच QXGA+ डायनामिक एमोलेड मेन डिस्प्ले दिया जाएगा। जबकि, 6.3 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी। इसमें 4,400mAh की बैटरी और स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट गिया जाएगा।

    खबरें और भी

    Galaxy Z Flip 6: गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 6.6 इंच का FHD+ डायनामिक AMOLED 2X 120Hz मेन डिस्प्ले और 3.4 इंच का FHD कवर डिस्प्ले होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा और इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी।

    Galaxy Watch Ultra: गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा सैमसंग की ओर से एक नई और प्रीमियम पेशकश है। कथित तौर पर इसे टाइटेनियम केस, सैफायर ग्लास और 3D ग्लास डायल के साथ सिंगल 47mm साइज़ में लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा में 1.5 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले, Exynos W1000 प्रोसेसर और 32GB स्टोरेज के साथ 2GB रैम होने की उम्मीद है।

    Galaxy Buds 3 Pro, Galaxy Buds 3

    गैलेक्सी बड्स 3 प्रो और बड्स 3 के भी अनपैक्ड में डेब्यू करने की उम्मीद है। नए TWS में कुछ अलग होगा क्योंकि सैमसंग ने AirPods Pro जैसा स्टेम डिजाइन चुना है। आधिकारिक साइट्स से लीक्स के जरिए इसकी पुष्टि हुई है। गैलेक्सी बड्स 3 प्रो और बड्स 3 को स्टेम डिजाइन के साथ देखा गया है। इन्हें IP57 की रेटिंग भी दी जाएगी।

    Galaxy Ring: सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पहली बार गैलेक्सी रिंग को पेश किया था। यह ब्रांड का एक नया वियरेबल है जिसे अनपैक्ड में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गैलेक्सी रिंग को कम से कम नौ अलग-अलग साइज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy M35 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, ऐसी होंगी खूबियां