Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung की अपकमिंग Galaxy S24 Series में मिलेंगे नए AI फीचर्स, गैलेक्सी एआई का नया युग होगा शुरू

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 03:19 PM (IST)

    सैमसंग अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 को पेश करने जा रहा है। इस फोन को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सैमसंग के इन फोन की मार् ...और पढ़ें

    Samsung की अपकमिंग Galaxy S24 Series में मिलेंगे नए AI फीचर्स
    Samsung की अपकमिंग Galaxy S24 Series में मिलेंगे नए AI फीचर्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 को पेश करने जा रहा है। इस फोन को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ माना जा रहा है कि सैमसंग के इन फोन की मार्केट में एंट्री एआई फोन के रूप में  हो सकती है।

    एआई फीचर से लैस होंगे फोन

    दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S24 एक ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें कंपनी कई एआई फीचर्स को पेश कर सकती है।

    Galaxy S24 series में कंपनी तीन नए स्मार्टफोन Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra को पेश कर सकती है। अपकमिंग सीरीज के इन तीनों ही फोन में कुछ नए एआई फीचर्स पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

    बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सैमसंग के फोन को एआई फोन के रूप में खास माना जा रहा है। इससे पहले भी सैमसंग की ओर से कंपनी के इन-हाउस वॉइस असिस्टेंट बिक्सबी और कई दूसरे एआई फीचर्स मिलते आए हैं। इसी कड़ी में अगले साल आने वाले स्मार्टफोन मॉडल को जनरेटिव एआई फीचर्स के साथ लाए जाने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ेंः OnePlus 12 भारतीय वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जनवरी में लॉन्च हो रहा Smartphone?


    गैलेक्सी AI का नया युग होगा शुरू

    दरअसल, कंपनी की ओर से एलान किया जा चुका है कि सैमसंग अपने स्मार्टफोन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की खूबियों के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसी के साथ कहा गया है कि साल 2024 गैलेक्सी एआई का नया युग (a new era of Galaxy AI) होगा।

    खबरें और भी

    कब लॉन्च होंगे Galaxy S24 फोन

    रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy S24 सीरीज को साल 2024 में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अपकमिंग सीरीज को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से किसी तरह की आधिकारिक जानकारियां सामने नहीं आई हैं।