Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung का नया फोल्डेबल 5G फोन जल्द आएगा, 7.6-इंच स्क्रीन और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    सैमसंग एक नए वाइड-स्क्रीन फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले, एक अलग आस्पेक्ट रेशियो और 4:3 ट ...और पढ़ें

    Samsung का नया फोल्डेबल 5G फोन जल्द आएगा (Photo Generated Using Grok AI)

    Samsung का नया फोल्डेबल 5G फोन जल्द आएगा (Photo Generated Using Grok AI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। जी हां हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी एक नए वाइड-स्क्रीन फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन को जल्द ही पेश कर सकती है, जिसमें बड़ा डिस्प्ले, फ्लैगशिप प्रोसेसर और दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है।

    Digital Chat Station की हालिया रिपोर्ट अनुसार, यह अपकमिंग डिवाइस कंपनी के मौजूदा फोल्डेबल डिवाइस से थोड़े अलग डिजाइन में आ सकता है और इसका स्क्रीन रेशियो भी कुछ अलग देखने को मिल सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

    Samsung वाइड-फोल्डेबल के संभावित फीचर्स

    रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Samsung के इस नए फोल्डेबल फोन में 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह साइज कंपनी के मौजूदा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के जितना हो सकता है। फोन को अलग आस्पेक्ट रेशियो में पेश किए जाने की बात कही जा रही है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। इतना ही नहीं डिवाइस पहले के मुकाबले थोड़ा छोटा लेकिन ज्यादा चौड़े डिजाइन में आ सकता है।

    फोन अनफोल्ड होने पर स्क्रीन लगभग 4:3 टैबलेट-स्टाइल लेआउट ऑफर कर सकती है। ऐसा डिजाइन न सिर्फ टाइपिंग और मैसेजिंग को आसान बना देगा बल्कि पढ़ने और वीडियो देखने जैसे कामों में भी ये ज्यादा आरामदायक बन सकता है।

    मिल सकता है फ्लैगशिप प्रोसेसर

    परफॉर्मेंस के मामले में भी ये डिवाइस काफी पावरफुल हो सकता है जहां फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।इसका मतलब है कि डिवाइस की परफॉर्मेंस आने वाले Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के बराबर हो सकती है। इतना ही नहीं फोन में ड्यूल-सेल बैटरी मिल सकती है। फोन में 4,800mAh बैटरी मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Flipkart-Amazon दे रहा है 1.5 टन AC पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Voltas और Godrej भी