Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung नए साल में इस दिन करेगा नया स्मार्टफोन लॉन्च, सस्ती कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानिए इस पर सब कुछ

    By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 12:12 PM (IST)

    Samsung नए साल में यूं तो कई नए स्मार्टफोन पेश करेगा लेकिन कंपनी ने फिलहाल अपने एक बेहद सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। जानिए इस फो ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy F04 photo credit- Samsung India & Flipkart
    Samsung Galaxy F04 photo credit- Samsung India & Flipkart

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। नया साल शुरू हो चुका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung इस साल कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, यह तो हमने आपको पहले ही बता दिया था। लेकिन अब कंपनी ने इनमें से अपने एक स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है।

    सैमसंग इस फोन को भारत में साल के पहले महीने के साथ ही पहले हफ्ते में भी पेश करने जा रहा है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट का अब ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी ही है और इसके साथ कीमत का भी संकेत दिया है। जिससे यह पता चलता है कि नया फोन कंपनी का एक एंट्री लेवेल स्मार्टफोन होगा।

    कौन सा फोन कब होगा लॉन्च

    सैमसंग साल के पहले हफ्ते में Samsung Galaxy F04 के नाम से अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने यह ऐलान फ्लिपकार्ट के जरिये किया है, जहां बताया गया है कि Samsung Galaxy F04 दिनांक 4 जनवरी को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर पेश होने जा रहा है।

    सैमसंग की F सीरीज के सभी स्मार्टफोन बिक्री के लिए flipkart पर ही उपलब्ध रहते हैं, इसलिए इस फोन की सेल भी यही पर होगी। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिये हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    Samsung Galaxy F04 के फीचर्स

    • डिज़ाइन- कंपनी के अनुसार इस फोन का ग्लॉसी डिज़ाइन होगा।
    • डिस्प्ले- सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन से HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है।
    • प्रोसेसर- इस फोन में मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर लगाया गया है।
    • रैम और मेमोरी- इस फोन में रैम प्लस फीचर भी उपलब्ध है जिससे 8 GB तक की रैम मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फोन में 32 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
    • कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है रिपोर्ट अनुसार इस सेटअप में 13 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा लगा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगा मिल सकता है।
    • बैटरी- फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गयी है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 10 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।
    • ओएस- सैमसंग इस फोन को Android 12 के साथ पेश करेगा। इसके साथ कंपनी भविष्य के लिए 2 बार सॉफ्टवेयर अपडेट भी देगी।
    • रंग- यह फोन Jade Purple और Opal Green जैसे 2 रंगों के साथ बाज़ार में पेश होगा।

    Samsung Galaxy F04 की कीमत

    सैमसंग ने फिलहाल Galaxy F04 की कीमत का सिर्फ संकेत दिया है। फ्लिपकार्ट पर फोन की कीमत 7XXX बताई जा रही है, जिससे इतना तो जरूर साफ हो गया है कि इस फोन की कीमत 8,000 रुपये से कम होगी।  

    यह भी पढ़ें- Happy New Year की बधाई नहीं भेज पाएंगे ये WhatsApp यूजर्स, जानिए कंपनी ने क्यों बंद किया इनके फोन में अकाउंट