Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Signal यूजर्स को झटका ! अब एंड्रॉयड में नहीं मिलेगा यह फीचर, यहां जानें डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 03:00 PM (IST)

    एक समय में वॉट्सऐप को टक्कर देने वाला सिग्नल ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपने SMS सपोर्ट को बंद कर रहा है। कंपनी ने अपने ट्विटर पर अपने ब्लॉक को पोस्ट ...और पढ़ें

    Signal एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बंद कर रहा है SMS सपोर्ट
    Signal एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बंद कर रहा है SMS सपोर्ट

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मैसेजिंग ऐप सिग्नल ने अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए SMS सेवाओं को समाप्त करने का फैसला किया है। एक लंबे ब्लॉग पोस्ट में, मंच ने इस फीचर को हटाने के कारणों का विवरण देते हुए इसकी घोषणा की।

    अपने SMS को दूसरे ऐप्स पर होगा भेजना

    यूजर्स को सिग्नल से अपने टेक्स्ट संदेशों को किसी अन्य ऐप में निर्यात करने और लोगों को यह बताने के लिए कई महीने का समय मिलेगा कि वे सिग्नल या अन्य चैनल पर स्विच करना चाहते हैं या नहीं। निर्माताओं ने कहा कि परिवर्तन केवल यूजर्स को प्रभावित करेगा यदि वे सिग्नल का उपयोग एंड्रॉयड पर अपने डिफॉल्ट SMS ऐप के रूप में करते हैं।

    अगर ग्राहक एंड्रॉयड पर अपने डिफॉल्ट SMS ऐप के रूप में सिग्नल का उपयोग नहीं करते हैं, तो उन्हें अपने फोन पर एक नया डिफॉल्ट SMS ऐप चुनना होगा। अगर वे इसे रखना चाहते हैं, तो यूजर्स को अपने SMS मैसेज को सिग्नल से उस नए ऐप में निर्यात करना होगा।

    यह भी पढ़ें- WhatsApp: ये चैटबॉट बदल देंगे आपकी दुनिया, आसान हो जाएंगे आपके हर दिन के काम

    ऐसे करें सेटिंग

    यूजर्स को अपने सिग्नल खातों की सेटिंग में जाकर चैट और फिर SMS/MMS का चयन करना होगा। एक बार इनेबल होने पर, उन्हें मैसेजेस को निर्यात करने और एक अलग डिफ़ॉल्ट SMS ऐप चुनने की आवश्यकता होगी।

    खबरें और भी

    ये है बड़ा कारण

    सिग्नल ने कहा कि एंड्रॉयड ऐप के लिए SMS सपोर्ट को हटाने के पीछे एक बड़ा कारण सुरक्षा है। ऐप ने कहा कि प्लेन टेक्स्ट एसएमएस संदेश स्वाभाविक रूप से 'असुरक्षित' होते हैं और संवेदनशील मेटाडेटा लीक करते हैं, जो यूजर्स के डेटा को टेलीकॉम कंपनियों को देते हैं।

    क्या है सिग्नल?

    वॉट्सऐप की तरह, सिग्नल एक एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवा है। यह 'हैलो टू प्राइवेसी' टैगलाइन के साथ ऐप का उपयोग करने का सुविधा है।इसे वॉट्सऐप के पूर्व सह-संस्थापक ब्रायन एक्टन द्वारा बनाया गया। बता दें कि यह Google ड्राइव या आईक्लाउड पर चैट का बैकअप लेने की अनुमति नहीं देता है।

    यह भी पढ़ें- क्या एंड्रॉयड मैलवेयर ऐप्स के इस्तेमाल में सबसे आगे है भारत ? लिस्ट में ऊपर है ये क्लोन ऐप