यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Facebook और Instagram पर मिलने वाली ये सर्विस X पर नहीं रहेगी Free, कंपनी कर रही पैसा वसूलने की तैयारी
पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। मालूम हो कि एक्स पर बहुत से खास फीचर्स का इस्तेमाल केवल प्री ...और पढ़ें

HighLights
- X का फ्री में इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स से एक सर्विस वापस ली जा रही है।
- X पर लाइवस्ट्रीमिंग की सर्विस का इस्तेमाल अब फ्री में नहीं किया जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X यूजर्स के लिए एक नई खबर सामने आ रही है। एक्स यूजर्स के लिए सामने आ रही यह खबर कई यूजर्स को निराश कर सकती है।
दरअसल, बहुत जल्द अब प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन फी चुकाने की जरूरत होगी। अभी तक फ्री में मिलने वाली इस सर्विस का फायदा एक्स प्लेटफॉर्म पर अब फ्री में नहीं लिया जा सकेगा।
कंपनी ने खुद दी जानकारी
.jpg)
कंपनी ने एक नई सर्विस को सब्सक्रिप्शन में जोड़ने को लेकर खुद ऑफिशियल एक्स हैंडल से जानकारी दी है। कंपनी के इस पोस्ट में साफ कहा गया है कि बहुत जल्द केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स ही लाइवस्ट्रीमिंग की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
⏩Starting soon, only Premium subscribers will be able to livestream (create live video streams) on X. This includes going live from an encoder with X integration. Upgrade to Premium to continue going live. https://t.co/4uy4Ju0cmU
— Live (@Live) June 21, 2024
एक्स हैंडल पर इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सब्सक्रिप्शन फी चुकाने की जरूरत होगी। वे यूजर्स जो लाइव स्ट्रीम सर्विस का इस्तेमाल एक्स हैंडल पर अभी तक फ्री में कर रहे थे, उन्हें अब एक्स पर पेड यूजर बनने के बाद ही यह सर्विस उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस पोस्ट में कंपनी द्वारा किए जाने वाले नए बदलाव को लेकर जानकारी दी गई है। हालांकि, यह अभी तक नहीं बताया गया है कि एक्स हैंडल पर नया बदलाव कब से लागू होगा।
ये भी पढ़ेंः X खरीदने के बाद अब तक हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं मस्क, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
लाइवस्ट्रीमिंग की सुविधा इन प्लेटफॉर्म पर फ्री में है मौजूद
मालूम हो कि लाइवस्ट्रीमिंग की सुविधा केवल एक्स हैंडल पर ही मौजूद नहीं है। गूगल प्लेटफॉर्म यूट्यूब और मेटा प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी लाइवस्ट्रीमिंग की सुविधा पेश की जाती है।
यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं। हालांकि, केवल एक्स पर यह सर्विस पेड होने जा रही है।