यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elon Musk ने पीएम Modi को ट्विटर पर किया फॉलो, यूजर्स दे रहे ये रिएक्शन
Elon Musk Follow PM Modi on Twitter अरबपति एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो कर लिया है। एलन मस्क 134.3 मिलियन के साथ ट्विटर पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ट्विटर प्रमुख और अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। एलन मस्क 195 लोगों फॉलो करते हैं, जिनमें पीएम मोदी भी शामिल हो गए हैं।
सोमवार को मस्क की फॉलोइिंग लिस्ट में पीएम मोदी का नाम दिखा। जल्द ही इस खबर ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। बता दें, एलन मस्क 134.3 मिलियन के साथ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।
PM Modi को ट्विटर पर Elon Musk ने किया फॉलो
87.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। मस्क के फॉलोअर अपडेट के बारे में खबर ट्विटर पर "Elon Alerts" द्वारा भी पोस्ट की गई थी, जो टेस्ला प्रमुख की अकाउंट की एक्टिविटी पर पर नजर रखता है। इस बात ने ने ट्विटर पर एक बहस छेड़ दी है, कुछ यूजर का दावा है कि यह इस बात का संकेत है कि टेस्ला कार जल्द ही भारत में आएगी।

क्या भारत में टेस्ला की एंट्री का है इशारा
मस्क ने पहले कहा था कि टेस्ला भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण तब तक नहीं करेगी, जब तक कि उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर बेचने और सर्विस करने की अनुमति नहीं दी जाती है। दूसरी ओर, भारतीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि टेस्ला को भारत में कार बेचने की अनुमति केवल तभी दी जाएगी, जब देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण किया जाएगा। एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को रिकॉर्ड 44 अरब डॉलर में खरीदा था।
खबरें और भी

ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले शख्स हैं एलन मस्क
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के लगभग 450 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर हैं। मस्क के कुल ट्विटर यूजर का लगभग 30 प्रतिशत उनको फॉलो करता है। एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर के अंत में ट्विटर की कमान संभाली थी।
उनके पास तब लगभग 110 मिलियन यूजर थे। पांच महीने के भीतर यह संख्या बढ़कर 13.3 करोड़ हो गई है। एलन मस्क बराक ओबामा और जस्टिन बीबर के बाद तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ट्विटर यूजर हैं।