यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tech News Roundup: पीएम मोदी ने पेश किया भारत का 6G विजन डॉक्यूमेंट, पढ़िए आज की बड़ी खबरें
Tech News Roundup For Today दिनभर की बड़ी खबरों के लिए टेक का राउंडअप पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको खास खबरों की समरी के साथ पूरे आर्टिकल का लिंक ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tech News Roundup: दिनभर की खबरों के बीच हर खबर को जान पाना मुश्किल है। ऐसे में अगर आपसे आज दिनभर की टेक से जुड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। आप हमारे टेक राउंड अप में टेक से जुड़ी बड़ी खबरों को पढ़ सकते हैं।
पीएम मोदी ने आईटीयू के क्षेत्रीय कार्यलय का किया उद्घाटन
नवरात्रि के पहले दिन देश को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 22 मार्च बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ यानी ITU के क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया है। बता दें कि ITU सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ITC) के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है।
.jpg)
इसका मुख्यालय जिनेवा में है, जिसके पास फिल्ड ऑफिस, रिजनल ऑफिस और एरिया ऑफिस का एक नेटवर्क है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।
गूगल ने बार्ड के एक्सेस का किया एलान
गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया एलान किया है। अगर आप भी गूगल के यूजर्स हैं तो यह खबर आपको भी खुश कर सकती है। दरअसल गूगल ने अपने चैटजीपीटी राइवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल बार्ड को एक लेकर एक नई जानकारी दी है।
.jpg)
यह जानकारी यूजर्स के लिए बार्ड के एक्सेस को लेकर दी गई है। जानकारी हो कि, चैटजीपीटी की प्रतिस्पर्धा में लाया गया बार्ड शुरुआती फेज में केवल कुछ ही पिक्सल यूजर्स के लिए लाया गया था। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।
खबरें और भी
माइक्रोसॉफ्ट बिंग में जुड़ा नया फीचर
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने यूजर्स के लिए सर्च इंजन बिंग को बेहतर बनाने के लगातार प्रयासों में है। कंपनी ने नए बिंग में यूजर्स के लिए एक खास टूल जोड़ा है।
.jpg)
यह टूल 'Bing Image Creator' है। इस टूल को ओपनएआई ने पेश किया है। इस फीचर को कंपनी ने बिंग और अपने वेब ब्राउजर एज प्रीव्यू के लिए पेश किया है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।
गूगल अपने इन स्मार्टफोन में ला रहा है 5जी सपोर्ट
हाल ही में गूगल ने बताया है कि वह अपनी पिक्सल 6 सीरीज के लिए 5G सपोर्ट ला रही है। मालूम हो कि Google ने हाल ही में भारत में अपने Pixel 7 सीरीज स्मार्टफोन के लिए 5G सपोर्ट रोलआउट किया था। अब, कंपनी ने अपने 5G सपोर्ट को Pixel 6 सीरीज के स्मार्टफोन में भी शुरू कर दिया है।
.jpg)
कंपनी ने ट्विटर पर घोषणा की कि भारत में पिक्सल 6 सीरीज के स्मार्टफोन के लिए अब 5G सपोर्ट उपलब्ध है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।
Moto G13 हो सकता है भारत में लॉन्च
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला ने बीते दिन ही भारतीय ग्राहकों के लिए एक बजट फोन Moto G32 लॉन्च किया है। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी एक नए स्मार्टफोन को लाने की तैयारियों में है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोटोरोला भारतीय ग्राहकों को Moto G13 से लुभा सकती है। कंपनी का यह डिवाइस इसी साल लॉन्च किया गया है। हालांकि, अभी तक मोटोरोला का यह फोन भारतीय बाजारों तक नहीं पहुंचा है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।
एपल यूजर्स के लिए पेश हो रहे हैं नए फीचर्स
प्रीमियम कंपनी एपल अपने आईफोन यूजर्स के लिए बहुत जल्द नए फीचर्स रोलआउट करने जा रही है। नए फीचर्स में यूजर्स के लिए बहुत कुछ खास लाया जा रहा है। अगर आप भी एक आईफोन यूजर हैं तो आपको नए अपडेट की जानकारी लेनी चाहिए।
.jpg)
आईफोन यूजर्स के लिए कंपनी नए इमोजी पेश करने जा रही है। कंपनी iOS 16.4 अपडेट के साथ 20 नए इमोजी का तोहफा यूजर्स को देने जा रही है। इन इमोजी में हैंड गेस्चर, एनिमल जैसे इमोजी भी मिलेंगे। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।