Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tecno Pop 8: डायनेमिक आइलैंड फीचर के साथ जल्द लॉन्च होगा ये नया 4G फोन, कीमत होगी 7 हजार से भी कम

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 06:30 PM (IST)

    Tecno Pop 8 टेक्नो पॉप 8 में कंपनी का इन-हाउस डायनेमिक पोर्ट डिस्प्ले है जो कि एपल के डायनेमिक आइलैंड के जैसे काम करता है। Tecno Pop 8 90Hz रिफ्रेश रे ...और पढ़ें

    Tecno Pop 8 की कीमत देश में 7,000 रुपये से कम होगी।
    Tecno Pop 8 की कीमत देश में 7,000 रुपये से कम होगी।

    HighLights

    1. Tecno Pop 8 में डायनामिक पोर्ट डिस्प्ले के साथ 90Hz डिस्प्ले मिलता है।
    2. स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी यूनिट और 10W चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
    3. Tecno Pop 8 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला पहला पॉप-सीरीज स्मार्टफोन है।

    नई दिल्ली, टेक्नोलॉजी डेस्क। Tecno ने इस साल फरवरी में भारतीय बाजार में Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन पेश किया था। अब, कंपनी Tecno जल्द ही देश में एक नया पॉप सीरीज हैंडसेट - Tecno Pop 8 पेश करेगा। बता दें, Tecno Pop 8 का कुछ सप्ताह पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था।

    टेक्नो पॉप 8 में कंपनी का इन-हाउस डायनेमिक पोर्ट डिस्प्ले है जो कि एपल के डायनेमिक आइलैंड के जैसे काम करता है। Tecno Pop 8 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला पहला पॉप-सीरीज स्मार्टफोन है। आइए आपको लॉन्च होने वाले इस नए फोन के खास फीचर्स और खूबियों के बारे में डिटेल से बताते हैं।

    Tecno Pop 8 की भारत में कीमत

    Tecno Pop 8 की कीमत देश में 7,000 रुपये से कम होगी। बता दें, पॉप-सीरीज स्मार्टफोन - टेक्नो पॉप 7 प्रो की कीमत देश में 6,799 रुपये से शुरू होती है। Tecno Pop 8 को पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए हैंडसेट के विस्तृत स्पेसिफिकेशन पहले से ही ज्ञात हैं।

    ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24: सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ एंट्री करेगा सैमसंग के ये धांसू फोन, रिकॉर्ड कर पाएंगे 4K वीडियो

    स्मार्टफोन तीन कॉन्फ़िगरेशन में आता है - 3GB + 64GB, 4GB + 64GB, और 4GB + 128GB। इसे इंडिया में 7 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है जो टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट पर 10W चार्ज होती है।

    खबरें और भी

    Tecno Pop 8 की खूबियां

    • डिस्प्ले: 6.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले, एचडी+ रेजोल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, सेंटर्ड पंच होल नॉच और डायनेमिक पोर्ट
    • प्रोसेसर: UniSoC T606 माली G57 GPU के साथ
    • मेमोरी: 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 3 जीबी/ 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम
    • स्टोरेज: माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट के साथ 64GB/128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज (1TB कार्ड सपोर्ट)
    • सॉफ्टवेयर: एंड्रॉइड 13 (गो वर्जन)
    • रियर कैमरा: f/1.8 अपर्चर, AI लेंस और LED फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी कैमरा
    • फ्रंट कैमरा: डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8MP सेल्फी कैमरा
    • बैटरी: 5000mAh
    • चार्जिंग: यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट पर 10W चार्जिंग
    • ऑडियो: डीटीएस ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप
    • कनेक्टिविटी: डुअल-सिम, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस
    • कलर ऑप्शन: मिस्ट्री व्हाइट, एल्पेंग्लो गोल्ड, मैजिक स्किन और ग्रेविटी ब्लैक