विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tecno ला रहा सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च; 5000 mAh की मिलेगी बैटरी

Published: Mon, 18 Nov 2024 06:01 PM (IST)

Tecno भारत में एक किफायती फोन लेकर आ रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ऑनलाइन ...और पढ़ें

जल्द मार्केट में आ रहा सस्ता स्मार्टफोन
जल्द मार्केट में आ रहा सस्ता स्मार्टफोन

HighLights

  1. टेक्नो ला रहा सस्ता 4G स्मार्टफोन
  2. 22 नवंबर को भारत में हो रही एंट्री
  3. 5000 mAh की बैटरी से होगा लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। किफायती स्मार्टफोन मेकर टेक्नो ने भारत में एक नया फोन लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है। कंपनी ने अपकमिंग Tecno POP 9 4G की लॉन्च डेट कन्फर्म की है। इसे पॉप 8 के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। टेक्नो पॉप लाइन-अप के अंदर कई सस्ते फोन ऑफर करता है और इसे भी कंपनी कम कीमत में ही लेकर आ रही है।

लॉन्च डेट और एक्सपेक्टेड प्राइस

इस स्मार्टफोन के लिए अमेजन पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। जहां कंपनी ने इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन की डिटेल कन्फर्म कर दी है। अफोर्डेबल फोन को 22 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद ग्राहक इसे अमेजन से खरीद पाएंगे। Amazon ने यह भी संकेत दिया है कि फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। अमेजन पर X,XX9 रुपये के प्राइस टैग के साथ इसे टीज किया गया है। बता दें पिछला पॉप 8 4G 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ था।

डिजाइन

टेक्नो पॉप 9 में सेंटर स्थित डायनामिक पंच होल कटआउट होगा। लेफ्ट साइड में सिम ट्रे होगी। राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर होगा। रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ स्क्वेरिश कैमरा मॉड्यूल होगा। साथ ही यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा। Tecno Pop 9 ग्लिटरी व्हाइट, लाइम ग्रीन और स्टारट्रेल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Tecno POP 9 4G: स्पेसिफिकेशन

चिपसेट- अपकमिंग फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी हीलियो जी50 प्रोसेसर लगा होगा। यह एक एंट्री-लेवल चिपसेट है, जो छोटे टास्क हैंडल करने के लिए डिजाइन किया गया है। अमेजन पर कंपनी ने कहा कि यह तीन साल के लेग-फ्री परफॉर्मेंस के साथ आएगा।

डिस्प्ले- इसमें 90 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी। पिछला मॉडल 6.56 इंच की स्क्रीन के साथ आया था।

मेमोरी- इसमें 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। जिसे 1 टीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

बैटरी- फोन 840 घंटे का स्टैंडबाय बैकअप देने वाली 5,000 mAh की बैटरी के साथ आएगा। यह बैटरी 32 घंटे का टॉकटाइम और 9.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकेगी।

कैमरा- इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलेगा। जबकि पिछले पॉप 8 को 12MP कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था।

फोन को पानी और धूल से सेफ रखने के लिए IP54 की रेटिंग मिली होगी। इसमें डीटीएस ऑडियो, डुअल स्टीरियो स्पीकर और IR रिमोट कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। टेक्नो पिछले महीने इस फोन का 5G वेरिएंट भी लेकर आया था।

यह भी पढ़ें- Oppo Reno 12F का हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च, दमदार खूबियों से लैस है स्मार्टफोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।