Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिफ्रेशिंग होगा Tecno Spark Series के इन दो स्मार्टफोन का अंदाज, नए कलर के हो जाएंगे आप भी दीवाने

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 08:53 AM (IST)

    Tecno Spark Series In New Color अगर आप एक बजट स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो टेक्नो स्पार्क सीरीज के Spark Go 2023 और Spark 10 को चेक कर सकते ...और पढ़ें

    Tecno Spark Series Two Affordable Smartphone In New Color
    Tecno Spark Series Two Affordable Smartphone In New Color

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने अपने दो बजट स्मार्टफोन के लिए एक नए कलर वेरिएंट को पेश किया है। कंपनी ने Spark Go 2023 और Spark 10 स्मार्टफोन के लिए नए कलर वेरिएंट को पेश किया है। नया कलर वेरिएंट फोन लेदर फिनिश के साथ लाया गया है।

    टेक्नो का नए कलर वेरिएंट को लेकर दावा है कि दोनों ही स्मार्टफोन सेगमेंट के पहले स्मार्टफोन हैं, जिन्हें लेदर बैक पैनल के साथ लाया गया है। अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो टेक्नो के Spark Go 2023 और Spark 10 को नए कलर में चेक कर सकते हैं।

    Spark Go 2023 और Spark 10 किस नए कलर में आया है?

    Spark Go 2023 और Spark 10 को टेक्नो ने एक अटेंशन ग्रैबिंग कलर के साथ पेश किया है। कंपनी ने दोनों ही वेरिएंट को Magic Skin Orange में लाया गया है।

    कंपनी की कहना है कि स्मार्टफोन में पेश किया गया कलर यूजर्स को रिफ्ररेसिंग चॉइस देगा।

    Spark Go 2023 और Spark 10 की कितनी है कीमत?

    नए कलर वेरिएंट के साथ टेक्नो के दोनों स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Spark GO 2023 को 7,999 में खरीदा जा सकता है।

    वहीं Spark 10 को भारतीय यूजर्स 11,699 रुपये में खरीद सकते हैं। नए कलर वेरिएंट के साथ स्मार्टफोन की खरीदारी ऑनलाइन के साथ-साथ नजदीकी रिटेल स्टोर से ऑफलाइन की जा सकती है।

    Spark Go 2023 और Spark 10 में और कौन-से कलर मिलते हैं?

    Tecno Spark Go 2023 की बात करें तो कंपनी इस स्मार्टफोन को 3GB और 4GB रैम ऑप्शन के साथ पेश करती है। Tecno Spark Go 2023 को अभी तक तीन कलर ऑप्शन Uyuni Blue, Nebula Purple और Endless Black के साथ ही लाया गया था।

    खबरें और भी

    वहीं दूसरी ओर Spark 10 की बात करें तो कंपनी इस स्मार्टफोन को 8GB रैम ऑप्शन के साथ पेश करती है। Spark 10 को अभी तक दो कलर ऑप्शन Meta Blue और Meta Black के साथ ही लाया गया था।