Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2022: Wikipedia पर सबसे ज्यादा देखे गए ये टॉपिक्स, खूब पढ़े गए Elon Musk और Putin

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 12:18 PM (IST)

    2022 कई ऐसी घटनाओं का साक्षी बना जिसने लोगों के काफी प्रभावित किया। हम अगर इन टॉपिक्स को सर्च करते हैं। आज हम आपके लिए उन टॉपिक्स की जानकारी लाएं हैं ...और पढ़ें

    These topic are in most viewed list of Wikipedia
    These topic are in most viewed list of Wikipedia

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। 2022 टेक्नोलॉजी के फिल्ड में काफी बेहतरीन साल रहा है। कई बड़े लॉन्च के साथ कंपनी ने अपना दबदबा बनाएं रखा। इतना ही नहीं ये साल कई बड़ी घटनाओं से भी प्रभावित हुआ है। इन घटनाओं का असर ऐसा हुआ कि लोगों ने इन घटनाओं से जुड़े टॉपिक्स को बहुत सर्च किया गया है। आज हम उन टॉपिक्स की बात करेंगे, जो इस साल विकिपीडिया पर छाएं रहे। आइये इनके बारे में जानते हैं। बता दें कि हाल ही में विकिपीडिया ने उन ऑर्टिकल की लिस्ट शेयर की, जिसमें उन टॉपिक्स की लिस्ट पेश की, जिसको सबसे ज्यादा सर्च किया गया हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।

    Jeffrey Dahmer

    Netfix पर आपने एक सीरीज देखी होगी, जिसमें एक अमेरिकी सीरियल किलर की कहानी बताई गई है। क्या आप जानते हैं की यह कहानी सच है।बता दें कि जेफरी डेहमर के विकिपीडिया पेज को 2022 में 52,650,755 पेजव्यू मिले, जिससे बाद यह इंग्लिश विकिपीडिया पर सबसे ज्याद पढ़ा जाने वाला आर्टिकल बन गया।

    यह भी पढ़ें- iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के डिस्प्ले में कुछ यूजर्स को रही है समस्या, लोगों ने की शिकायत

    2022 यूक्रेन पर रूस का आक्रमण

    2022 के सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले घटनाओं में से एक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण भी है। इस घटना में यूक्रेन में जीवन की हानि, अस्थिरता हुई है। बता दें कि लोगों ने इसके पेज को 2022 में 47,484,468 बार देखा गया है।

    एलिजाबेथ II

    यूनाइटेड किंगडम की पूर्व रानी, एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सामाज्य पर सबसे लंबे समय तक शासन किया। बता दें कि ये शासन 70 वर्ष और 214 दिन का रहा है। लेकिन 8 सितंबर, 2022 को उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद इनके विकिपीडिया पेज को 42,621,493 बार देखा गया।

    खबरें और भी

    2022 फीफा विश्व कप

    FIFA World Cup 2022 इस साल की बड़ी घटनाओं में से एक है। विकिपीडिया पर इसके पेज को 30,776,846 बार देखा गया है। जिसके साथ, विकिपीडिया पर 2022 फीफा विश्व कप पेज पांचवां सबसे अधिक देखा जाने वाला पेज बन गया।

    Elon Musk के इस लिस्ट में आने का सबसे बड़ा कारण Twitter का खरीदना का फैसला रहा है। जिसके बाद 2022 में उनके पेज को 25,495,987 बार देखा गया।

    Vladimir Putin

    रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यूक्रेन पर रूस का आक्रमण हो सकता हैं। बता दें कि व्लादिमीर पुतिन के पेज को विकिपीडिया पर 24,664,863 बार देखा गया।

    चार्ल्स III

    युनाइटेड किंगडम के नवगठित राजा, चार्ल्स III सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उत्तराधिकारी थे। 73 वर्ष की आयु में, चार्ल्स III अपनी मां, एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ब्रिटिश सिंहासन पर बैठने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए। उनके पेज को 2022 में 22,924,971 व्यूज मिले।

    यूक्रेन

    यूक्रेन और रूस के युद्ध के बात इसके इस लिस्ट में आना आम बात है। यूक्रेन के विकिपीडिया पेज को 2022 में 22,386,748 बार देखा गया था।

    Amber heard

    एम्बर हर्ड और जॉनी डेप 2022 के अप्रैल और जून के बीच एक मुकदमे ने इन्हें इस लिस्ट में डाल दिया। हांलाकि दिसंबर 2022 में, एम्बर हर्ड ने डेप के खिलाफ मामला सुलझा लिया। लेकिन विकिपीडिया पर उसके पेज को 19,544,593 बार देखा गया।

    यह भी पढ़ें- iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के डिस्प्ले में कुछ यूजर्स को रही है समस्या, लोगों ने की शिकायत