Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात में कुछ घंटों के लिए खुद ही स्विच ऑफ हो रहे हैं iPhones, यूजर्स ने की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:30 PM (IST)

    हाल ही में एपल ने अपने कस्टमर्स के लिए आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। उसके कुछ समय बाद ही कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 17 अपडेट को पेश किया था। ...और पढ़ें

    रात में कुछ घंटों के लिए खुद ही स्विच ऑफ हो रहे हैं iPhones
    रात में कुछ घंटों के लिए खुद ही स्विच ऑफ हो रहे हैं iPhones

    HighLights

    1. iPhones के साथ एक नई समस्या सामने आ रही है।
    2. ये डिवाइस रात में अपने आप कुछ घंटो के लिए बंद हो जा रहे हैं।
    3. इससे लोगों का अलार्म छूट रहा है और कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक महीने पहले एपल ने अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में 4 डिवाइस शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने अपने लेटेस्ट iOS को भी पेश किया है। मगर एपल यूजर्स की समस्या ऐसी है, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

    हाल ही में एक अजीब समस्या सामने आई है कि रात में कुछ घंटों के लिए iPhone खुद ही बंद हो जा रहा है। बीते कुछ समय से iPhone यूजर्स का अलार्म या तो बंद नहीं हो जा रहा है या छूट जा रहा है। कई यूजर ने इसकी शिकायत करते हुए इसके पीछे का कारण iPhone का रात में बंद होने को बताया है।

    इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि उन्हें सुबह अपना iPhone पासकोड डालना पड़ता है, जो आमतौर पर तब होता है जब या तो डिवाइस बंद हो जाती है या उसे रिस्टार्ट किया जाता है।

    रात में ऑटोमेटिकली स्विच ऑफ हो रहे हैं iPhones

    • एक नई iPhone समस्या सामने आई है , जिसकी शिकायत कुछ यूजर्स ने अपने Reddit पर पोस्ट शेयर करके की है। MacRumors की एक रिपोर्ट में पता चला है कि यह समस्या केवल एक नहीं बल्कि कई यूजर्स के साथ हो रही है।
    • एक यूजर ने बताया कि उनके अलार्म भी बंद नहीं हुए। इतना ही एक ही रात में कई iPhone बंद हो गए, और अलार्म के निर्धारित समय पर बंद न होने के पीछे यही कारण हो सकता है। इस iPhone यूजर्स के लिए अलार्म बजने से ठीक एक मिनट पहले यह वापस चालू हो गया।

    यह भी पढ़ें- Diwali Sale: जल्द शुरू होगी Apple की फेस्टिव सीजन सेल, iPhone से लेकर iPad तक, सब पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

    क्यों हो रही है समस्या

    • MacRumors की रिपोर्ट में पता चला है कि यह समस्या iPhone 15 मॉडल को प्रभावित कर रही है। इसका iOS 17 से कुछ लेना-देना हो सकता है। हालांकि अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह समस्या iOS 17 का है या नहीं।
    • iPhones का रात में स्वचालित रूप से बंद होना और फिर से चालू होना विशेष रूप से उन लोगों के लिए समस्याग्रस्त हो सकता है जिनका अलार्म बंद नहीं होता है।
    • Apple ने अभी तक समस्या को स्वीकार नहीं किया है। अगर यह समस्या लगातार बनी रही है तो जल्द ही कंपनी इसका समाधान जारी कर सकती है।  

    यह भी पढ़ें- iOS 17.1: फ्रांस में iPhone 12 की बिक्री पर बैन के बाद एपल ने उठाया बड़ा कदम, जानें पूरी डिटेल्स

    खबरें और भी