Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2023 में बदल जाएंगे टेक की दुनिया के ये नियम, जान लें वरना हो सकता है भारी नुकसान

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 10:48 AM (IST)

    नया साल आ रहा है जहां लोग इसके लिए उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे बदलाव होने की संभावना है जो आपको परेशान कर सकते हैं। ये बदलाव टेक जाइंट गूगल कर ...और पढ़ें

    Google will change these rules for users know the details here
    Google will change these rules for users know the details here

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। 2022 अपने आखिरी मोड पर है और 2023 आने के लिए तैयार है। ये साल टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक अलग बदलाव लेकर आया । 2022 में कई नए बदलाव और 5G लॉन्च ने भारत को एक नई दिशा दी है। लेकिन आज हम 2022 के कुछ ऐसे नियमों की बात करेंगे, जो 2023 में बदल जाएंगे। इन नियमों के बदलने से हमें थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

    अब गूगल नहीं सुरक्षित रखेगा आपका कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट

    आपने ध्यान दिया होगा जब भी आप कोई पेमेंट करते हैं और अगर वो पेमेंट कार्ड से कर रहे हैं तो गूगल आपको कुछ कार्ड के विकल्प दिखाता हैं। इन कार्ड आपने पहले भुगतान किया हुआ है। आपको बस इतना करना होता है कि आप CVV डालना है और आपका पेमेंट हो जाता है।

    ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गूगल आपका कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट सेव रखता है। लेकिन 1 जनवरी 2023 से गूगल इन जानकारियों को नहीं याद रखेगा और हर पेमेंट के साथ आपको अपनी डिटेल्स भरनी पड़ेगी। इससे थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लोकिन RBI ने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर ये बदलाव किए है।

    यह भी पढ़ें- Christmas Gift 2022: क्रिसमस पर गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, सस्ते में मिलते हैं कई बेहतरीन फीचर्स

    इन लैपटॉप पर नहीं काम करेगा गूगल क्रोम

    बता दें कि गूगल ने हाल ही में धोषणा की थी कि आने वाले अब विंडोज 7 औग 8.1 के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर काम नहीं करेगा। यानी कि जो लैपटॉप विंडोज 7और 8.1 पर काम करते हैं, उन पर 1 जनवरी गूगल क्रोम काम करना बंद कर देगा। ऐसे में जो यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. उनको परेशानी हो सकती है।

    खबरें और भी

    नहीं मिलेगी Stadia की सर्विस

    गूगल ने इस साल एक बड़ी धोषणा की , जिसके तहत वह अपनी गेमिंग सुविधा Google Stadia को बंद कर दिया है। ये सुविधा 18 जनवरी तक काम करेगी। इसके बाद यूजर्स द्वारा गूगल स्टेडिया के लिए प्ले स्टोर से खरीदें गए सभी गेम सामग्री को वापस कर देगा।

    यह भी पढ़ें- 2022 में स्मार्टफोन में आए कई यूनिक फीचर, Apple, Motorola सहित इन ब्रांड्स का रहा दबदबा