Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming smartphone launches: iQOO से लेकर OPPO तक, ये स्मार्टफोन्स मार्च में लेंगे एंट्री

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 06:37 PM (IST)

    मार्च का महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी व्यत रहने वाला है क्योंकि कई स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च होने वाले हैं। इसमें से कुछ की तारीख सामने आ गई ह ...और पढ़ें

    List of the smartphone launches in march, know the details here
    List of the smartphone launches in march, know the details here

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप नए स्मार्टफोन के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं तो ये महीना आपके लिए बहुत खास हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस महीने कई खास स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। आइये, इनके बारे में जानते हैं।

    बता दें कि इस महीने कई लॉन्च निर्धारित किए गए हैं। इसमें Oppo Find N2 Flip, जो कंपनी का आगामी फ्लैगशिप फोल्डेबल हैंडसेट है, iQOO Z7 और कई स्मार्टफोन शामिल है। आइये, उन स्मार्टफोन की लिस्ट देखते हैं।

    iQOO Z7 5G

    IQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z7 5G को पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी द्वारा हाल ही में नए स्मार्टफोन का ‘पहली नजर’ जारी की गई है। डिवाइस के स्पेसिफकेशंस की बात करें तो फिलहाल कोई जानकरी सामने नहीं आई है। बता दें स्मार्टफोन 21 मार्च को जारी किया जाएगा।

    Oppo Find N2 Flip

    Oppo Find N2 Flip को कंपनी द्वारा पहले ही आधिकारिक कर दिया गया है, और इसके कई स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ गए हैं। कंपनी बताया कि फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में 13 मार्च को जारी किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इन स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी भी लान्च के दिन ही दी जाएगी।

    Moto X40

    जानकारी मिली है कि Moto X40 20 मार्च, 2023 को लॉन्च होगा। इस टैबलेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये हो सकती है।

    OnePlus Nord 3

    बता दें कि OnePlus का Ace 2V स्मार्टफोन अभी चीन में जारी किया गया था। इस गैजेट को भारत में OnePlus Nord 3 के नाम से जारी किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 5000mAh की बैटरी होगी। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

    खबरें और भी