विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1 सितंबर से ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे ये सिम कार्ड, स्पैम कॉलर्स पर नकेल कसेगा ट्राई का नया नियम

Published: Mon, 12 Aug 2024 10:00 AM (IST)

स्पैम कॉलर्स पर नकेल कसने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। अगले महीने 1 सितंबर 2024 से ...और पढ़ें

स्पैम कॉलर्स पर नकेल कसेगा ट्राई का नया नियम, 1 सितंबर 2024 से होगा लागू
स्पैम कॉलर्स पर नकेल कसेगा ट्राई का नया नियम, 1 सितंबर 2024 से होगा लागू

HighLights

  1. टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट जारी किया है।
  2. DOT के इस लेटेस्ट पोस्ट में TRAI के नए नियम को लेकर जानकारी दी गई है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने सितंबर की शुरुआत से टेलीकॉम रेगुलेटरी ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) देश में एक नया नियम लागू कर रहा है। यह नया नियम ट्राई की ओर से फेक और स्पैम कॉल्स को रोकने और खत्म करने की कड़ी में लाया जा रहा है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक नया अपडेट जारी किया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने ट्राई के नए फैसलों को लेकर डिटेल में जानकारी दी है।

स्पैम कॉल करने वाली कंपनियों के लिए कड़े हुए नियम

पहला नियम

ट्राई के नियमों के मुताबिक, अगर कोई भी संस्था स्पैम कॉल करती पाई जाती है, तो उस संस्था के सभी टेलीकॉम रिसोर्स काट दिए जाएंगे। इसके अलावा, इस अलावा इस संस्था को सभी दूरसंचार ऑपरेटरों द्वारा 2 साल तक के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

यहां समझना होगा कि नए नियम के साथ किसी भी व्यक्ति जो कि टेलीमार्केटिंग या प्रमोशन के लिए अपना मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है, उसका नंबर 2 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि फाइनेंशियल फ्रॉड रोकने के लिए सरकार ने विशिष्ट नंबर श्रृंखला, 160 शुरू की थी। हालांकि, मोबाइल यूजर्स को कई बार प्रमोशन और टेलीमार्केटिंग से जुड़े कॉल निजी नंबरों से भी आते हैं। ऐसे में नया नियम सभी पर लागू होगा।

दूसरा नियम

ट्राई के नियमों के मुताबिक, 1 सितंबर 2024 से URL/APK वाले ऐसे किसी भी मैसेज को डिलीवर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जिनमें मौजूद URL/APK वाइट लिस्टेड न हों।

ये भी पढ़ेंः Jio, Airtel और Vodafone Idea को मिले TRAI से निर्देश, Spam Call शिकायतों को लेकर न आए यूजर को परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।