Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Twitter Blue: तीन रंगों में दिखेंगे ट्विटर के वेरिफाइड अकाउंट, जानें किसकी क्या है खासियत

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 13 Dec 2022 11:39 AM (IST)

    Twitter काफी समय से अपने वेरिफिकेशन को लेकर काम कम रहा था। हालांकि इसे नवंबर में ही लॉन्च कर दिया गया था लेकिन किसी कारणों से इसे बंद करना पड़ा। लेकिन ...और पढ़ें

    Twitter verification announced with three colour tag
    Twitter verification announced with three colour tag

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। ट्विटर का बहुप्रतिक्षित ट्विटर ब्लू अब लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसके संचालन में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी के अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम के तहत पहले ब्लू टिक में दिखने वाले कुछ अकाउंट को गोल्ड कर दिया गया है।

    Elon Musk ने दी थी रीलॉन्च की जानकारी

    बता दें कि इस फीचर को नंवबर में पहले भी लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। जिसके बाद 25 नवंबर को ट्विटर के CEO एलन मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आने वाले हफ्ते में इसे रीलॉन्च किया जाएगा।

    मस्क ने बताया की कंपनियों के लिए गोल्ड चेक, सरकार के लिए ग्रे चेक, व्यक्तियों के लिए नीला चेक होगा। इसके अलावा सभी वेरिफाइड अकाउंट को मैन्युअली प्रमाणित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Twitter पर जल्द लिख सकेंगे पूरी कहानी, 280 से बढ़कर 4000 हो जाएगी कैरेक्टर लिमिट, Elon Musk ने लगाया ठप्पा

    Twitter ने की थी लॉन्च की धोषणा

    ट्विटर ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट पर इस लॉन्च की जानकारी दी थी। कंपनी ने बीते रविवार एक पोस्ट किया था, जिसमें बताया कि वह ट्विटर ब्लू को सोमवार यानी 12 दिसंबर को फिर से लॉन्च कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कीमतों की भी जानकारी दी थी।

    क्या होगा फायदा?

    Twitter ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि जो भी इन वेरिफाइड खातों के मालिक होंगे उनको कई सुविधाएं दी जाएगी। यूजर्स को दिखाई देने वाले ऐड आधे हो जाएंगे। हर रिप्लाई, मेंशन या कमेंट में वे सबसे ऊपर दिखाई देंगे और वेरिफाइड यूजर्स अपनी पोस्ट के साथ लंबे वीडियो भी डाल सकते हैं। इसके अलावा हर सुविधा के लिए इन्हें सबसे पहले एक्सेस दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    क्या होगी कीमत?

    हालांकि कंपनी ने भारतीय कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन आम कीमतों की बात करें तो एंड्रॉयड यूजर्स को 8 डॉलर यानी कि लगभग 661 रुपये देने पड़ सकते हैं। लेकिन अगर आप आईफोन यूजर्स है तो आपके लिए कीमतें 8 डॉलर से 11 डॉलर हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Twitter Blue Relaunch: आज लॉन्च होगी ट्विटर ब्लू सर्विस, जानें आपके लिए क्या होगा खास