Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Twitter भारत में अपने दो ऑफिस को कर रहा है बंद, आखिर क्यों लिया ये बड़ा फैसला

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 01:17 PM (IST)

    खबर आ रही है कि ट्विटर भारत में अपने तीन में से दो ऑफिस को बंद कर रहा है। इसमें दिल्ली और मुंबई के ऑफिस शामिल हैं। बताया जा रहा है ट्विटर का बेंगलुरु ...और पढ़ें

    Elon Musk to close 2 India office of twitter, know the details here
    Elon Musk to close 2 India office of twitter, know the details here

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछला साल यानी 2022 ट्विटर के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा है। इस साल कंपनी ने कई बड़े बदलाव देखे। चाहे वह मस्क के Twitter की बागडोर संभालने की बात हो या फिर ब्लू टिक को एक नया रूप देना हो, ये प्लेटफॉर्म हमेशा चर्चा में रहा है।

    ट्विटर कार्यालयों को बंद कर रहे हैं मस्क

    इतना ही नहीं कंपनी ने नवंबर में 150 से अधिक लोगों के निकाल दिया था। बड़े पैमाने पर छंटनी करने के बाद, एलन मस्क अब ट्विटर कार्यालयों को बंद कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार मस्क के नेतृत्व वाली सोशल मीडिया कंपनी ने भारत में अपने तीन में से दो कार्यालय बंद कर दिए हैं और कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

    बता दें कि मस्क ने पहले भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया था। मस्क ने दिल्ली के अलावा मुंबई में भी अपना ट्विटर ऑफिस बंद कर दिया है।

    यह भी पढ़ें - Google ने अपने कर्मचारियों को दिए निर्देश, कहा Bard से प्यार से करें बात

    केवल बेंगलुरु ऑफिस में होगा काम

    रिपोर्ट से पता चला है कि ट्विटर ने अपने बेंगलुरु कार्यालय बनाए रखा है, जो मुख्य रूप से इंजीनियरों द्वारा संचालित किया जाएगा। बता दें कि भारत एकमात्र देश नहीं है जहां मस्क कार्यालय बंद कर रहे हैं। एलन मस्क ने कर्मचारियों को निकाल दिया है और दुनिया भर के कार्यालयों को बंद कर दिया है, यह दर्शाता है कि वह अभी के लिए भारतीय बाजार को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    कर्मचारियों को निकालने से प्रभावित हुआ संचालन

    जब से मस्क ने कर्मचारियों को निकाला है, ट्विटर को संचालन बनाए रखने और कंटेंट को विनियमित करने में मुश्किल हो रही है। मस्क ने हाल ही में कहा है कि उन्हें कंपनी को स्थिर करने और वित्तीय स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए साल के अंत तक का समय लगेगा।

    खबरें और भी

    ऐसा करने से न केवल संचालन प्रभावित हुआ, ट्विटर अपने सैन फ्रांसिस्को और लंदन कार्यालयों के लिए लाखों डॉलर के किराए का भुगतान करने में विफल रहा है। इतना ही नहीं मस्क ने बाद में धन जुटाने के लिए पक्षियों की मूर्तियों और एस्प्रेसो मशीनों जैसी संपत्तियों की नीलामी भी की।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें - Instagram में मिल रहा ये खास फीचर, अब अपने फॉलोअर्स के साथ सीधे जुड़ सकेंगे क्रिएटर्स