विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Twitter पर लिख सकेंगे लंबे ‘आर्टिकल्स’; इस नए फीचर पर अब भी काम कर रहा है प्लेटफॉर्म

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Wed, 19 Jul 2023 11:02 AM (IST)

Twitter अपने यूजर्स के लिए नोट्स पर फिस से काम करने की सोच रहा है। ये वही फीचर जिसके बारे ...और पढ़ें

Twitter to get new publishing tool for users, know the details here
Twitter to get new publishing tool for users, know the details here

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ट्विटर सीईओ एलन मस्क के आने के बाद से कंपनी ने कई उतार चढ़ाव का सामना किया है। जहां कुछ नए फीचर्स जोड़े गए है, वहीं मस्क ने कई बड़े बदलाव किए है। जैसा कि हम जानते हैं कि कुछ फीचर्स पेश किए जा चुके हैं और कुछ की अब भी टेस्टिंग चल रही है। इसी फीचर में एक नोट्स भी एक है।

ट्विटर नोट्स वह सुविधा थी, जो ट्विटर यूजर्स को सामान्य ट्विटर कैरेक्टर लीमिट को पार करते हुए, जो चाहें लिखने देती थी। पहले कि कैरेक्टर लीमिट 280 अक्षर थी।

ट्विटर आर्टिकल्स

इस साल कई अपडेट के बाद, ट्विटर ब्लू के ग्राहक 25,000 कैरेक्टर्स तक ट्वीट कर सकते हैं। अब, सीईओ एलन मस्क ने पुष्टि की है कि कंपनी अभी भी नोट्स फीचर पर काम कर रही है, लेकिन इसे ट्विटर आर्टिकल्स में रीब्रांड कर रही है।

लिख सकेंगे लंबे और जटिल आर्टिकल

मस्क ने पुष्टि की कि आर्टिकल्स ‘मिक्स्ड मीडिया के साथ लंबे, जटिल अर्टिकल्स’ पोस्ट करने की जगह होगी। वह आगे कहते हैं कि "यदि आप चाहें तो आप एक पुस्तक प्रकाशित कर सकते हैं।

पिछले साल घोषणा की गई थी, नोट्स को ‘ट्विटर पर लंबे समय तक लिखने के एक तरीका’ के रूप में पेश किया गया था और शुरुआत में यह कनाडा, घाना, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में चुनिंदा यूजर्स तक सीमित था। इसकी घोषणा 2022 के अंत में एलन मस्क के अधिग्रहण से पहले की गई थी, लेकिन जब उन्होंने कंपनी को खरीदने के अपने इरादे की घोषणा की। तब से यह पहली बार है जब ट्विटर ने इस सुविधा को स्वीकार किया है।

क्या है आर्टिकल्स?

आर्टिकल्स मुख्य टाइमलाइन से अलग होंगे, एक ऐसा क्षेत्र होंगे, जहां यूजर ट्वीट की विशिष्ट सीमाओं के बिना लंबी-फॉर्म वाले कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप किसी आर्टिकल में फ़ोटो, वीडियो और अन्य ट्वीट्स एम्बेड करने में सक्षम होंगे। यूजर्स ट्वीट में ऑर्टिकल साझा कर सकते हैं और प्रकाशित ऑर्टिकल आपके ट्विटर प्रोफ़ाइल में दिखाई देंगे।

कब उपलब्ध होगा फीचर

इस समय यह स्पष्ट नहीं है कि ऑर्टिकल जनता के लिए कब उपलब्ध होंगे या नहीं। यह सुविधा अभी भी प्रायोगिक चरण में है, जो पिछले साल से चल रही है और केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।