विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Union Budget 2023: ICMR पर क्या बोली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए क्या रहा खास

By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
Published: Wed, 01 Feb 2023 12:06 PM (IST)

Union Budget 2023 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना बजट पेश करते हुए ICMR के लिए भी कुछ ...और पढ़ें

ICMR logo photo credit - ICMR official site
ICMR logo photo credit - ICMR official site

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने इस वर्ष के बजट में ICMR को भी जगह दी है। वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा है कि अब देश में ICMR की लैब बढ़ाई जाएगी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अब ICMR की लैब को कृषि रिसर्च के लिए तैयार किया जाएगा।

ICMR क्या है

ICMR यानि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भारत सरकार के अंतर्गत काम करता है। यह दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है। भारत सरकार हर वर्ष ICMR को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से फंड प्रदान करता है।