Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    POCO M6 5G: 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज वाला पोको फोन आज हो रहा लॉन्च, ऐसी होंगी खूबियां

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

    पोको आज अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए POCO M6 5G को लॉन्च करने जा रही है। पोको का यह फोन ऑनलाइ ...और पढ़ें

    16GB तक रैम के साथ आज लॉन्च हो रहा है पोको का नया फोन
    16GB तक रैम के साथ आज लॉन्च हो रहा है पोको का नया फोन

    HighLights

    1. Poco का यह फोन 8GB वर्चुअल रैम के साथ लाया जा रहा है।
    2. POCO M6 5G की कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जाएगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको आज अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए POCO M6 5G को लॉन्च करने जा रही है।

    पोको का यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक लैंडिंग पेज के साथ नजर आया है। फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है।

    16GB रैम के साथ लॉन्च हो रहा है फोन

    पोको का यह फोन 16GB तक रैम के साथ लाया जा रहा है। दरअसल, कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही फोन के की स्पेक्स को लेकर जानकारी दे दी है। यह फोन 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ लाया जा रहा है।

    इसके साथ ही यह फोन 256GB स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा, पोको का नया स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट के साथ लाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः POCO M6 5G धमाकेदार एंट्री को तैयार, 10 हजार रुपये से कम होगा दाम; नया पोस्टर आया सामने

    कितनी हो सकती है कीमत

    दरअसल, फोन की लॉन्चिंग से पहले ही फोन को लेकर एक पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में कंपनी ने POCO M6 5G की कीमत को लेकर भी हिंट दी है। फोन को 94XX रुपये के साथ टीज किया गया है।

    प्राइस को लेकर मिली इस जानकारी के बाद माना जा रहा है कि फोन की कीमत 9500 रुपये से कम 9499 रुपये हो सकती है।

    हालांकि, लॉन्चिंग के बाद फोन को बैंक ऑफर्स के साथ इस कीमत पर खरीदने का मौका मिल सकता है। पोको का यह फोन POCO M6 5G स्मार्टफोन Redmi 13C 5G का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।