Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moto G04: 16GB तक रैम और 5000mAh बैटरी Smartphone आज होगा लॉन्च, ऐसी होंगी खूबियां

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 10:30 AM (IST)

    मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज एक नए फोन को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए Moto G04 लॉन्च कर रही है। इस फोन को आज यानी 15 ...और पढ़ें

    16GB तक रैम और 5000mAh बैटरी Smartphone आज हो रहा लॉन्च
    16GB तक रैम और 5000mAh बैटरी Smartphone आज हो रहा लॉन्च

    HighLights

    1. स्मार्टफोन Octa core Processor T606 के साथ लाया जा रहा है।
    2. फोन आज यानी 15 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा रहा है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क,  नई दिल्ली। मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज एक नए फोन को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए Moto G04 लॉन्च कर रही है।

    इस फोन को आज यानी 15 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने Moto G04 के की स्पेक्स को लेकर जानकारी दे दी है।

    अगर आप भी एक 16GB तक रैम वाले फोन को लेने की तैयारी में हैं तो मोटोरोला के नए फोन को डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

    इन खूबियों के साथ आ रहा है Moto G04

    पावरफुल प्रोसेसर

    मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन Octa core Processor T606 के साथ लाया जा रहा है।

    प्रीमियम डिजाइन

    Moto G04 एक प्रीमियम डिजाइन फोन होगा। फोन को चार कलर ऑप्शन में खरीदने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, फोन 90hz, 6.6 इंच के पंच होल डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है।

    बिग रैम और स्टोरेज

    मोटोरोला का नया फोन पावरफुल परफोर्मेंस के लिए दो वेरिएंट में लाया जा रहा है। यूजर्स इस फोन को 4GB+64GB 8GB+128GB वेरिएंट में खरीद सकेंगे।

    इसके अलावा, टॉप वेरिएंट को कंपनी वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ ला रही है।

    बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस

    मोटोरोला का यह फोन Dolby Atmos टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का यह डिवाइस आपको बेहतरीन मूवी और टीवी शो का एक्सपीरियंस देगा।

    बड़ी बैटरी

    मोटोराला का अपकमिंग फोन 5000mAh बैटरी के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि फोन 102 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक और 22 घंटे के टॉक बैटरी के साथ आता है।

    एआई कैमरा

    कैमरा स्पेक्स की बात करें तो मोटोरोला का नया फोन 16MP एआई कैमरा के साथ लाया जा रहा है। फोन में पोर्ट्रेट मोड, ऑटो नाइट विजन की सुविधा मौजूद रहेगी।

    ये भी पढ़ेंः Nothing Phone (2a) भारत में लॉन्च को तैयार, इवेंट टिकट की बिक्री हुई शुरू

    लेटेस्ट ओएस

    मोटोरोला का अपकमिंग फोन Android 14 पर रन करेगा।