यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Motorola Edge 50 Pro नहीं हो रहा लॉन्च? इस चिपसेट के साथ आ रहा मोटोरोला का अपकमिंग Smartphone
मोटोरोला अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोन लाने जा रहा है। भारतीय ग्राहकों के लिए मोटोरोला का नया फोन 3 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है। इसी के साथ कंपनी ने फ ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला अपने ग्राहकों के लिए एक नए फोन को टीज करना शुरू कर चुका है। कंपनी का नया फोन अगले महीने यानी 3 अप्रैल को पेश होने जा रहा है।
कंपनी अपकमिंग फोन को लॉन्च करने से पहले ही फोन के स्पेक्स को लेकर जानकारियां दे रही है। इसी कड़ी में मोटोरोला के अपकमिंग फोन के प्रोसेसर को लेकर जानकारी सामने आई है।
कौन-से चिपसेट के साथ आ रहा अपकमिंग मोटो फोन

मोटोरोला का नया फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है। इतना ही नहीं, चिपसेट के साथ फोन के कलर की जानकारी भी सामने आई है।
If you thought having the latest tech features was all, wait for intelligence to meet art. #ComingSoon pic.twitter.com/NaXKx3whD9
— Motorola India (@motorolaindia) March 16, 2024
एक लेटेस्ट पोस्ट में कंपनी ने चिपसेट के साथ फोन को Violet colour में दिखाया है।
कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ रहा नया मोटो फोन
बता दें, इससे पहले इसी फोन को कंपनी ने कर्व्ड डिसप्ले के साथ टीज किया था। फोन के बैक पैनल पर कैमरा आईलैंड भी देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Motorola भारत में 3 अप्रैल को लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ हो सकती है Edge 50 Pro की एंट्री
किस नाम से आ रहा फोन
हालांकि, अभी तक कंपनी ने अपकमिंग फोन के नाम से पर्दा नहीं हटाया है। अभी तक माना जा रहा था कि मोटोरोला का अपकमिंग फोन Motorola Edge 50 Pro होगा।
(1).jpg)
हालांकि, प्रोसेसर की जानकारी सामने के बाद फोन के नाम को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि यह फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आए जाने की उम्मीद की जा रही थी।
इसके उलट फोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आ रहा है।